दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: हत्या की कोशिश के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

दिल्ली पुलिस की “नो गन्स, नो गैंग्स” मुहिम के तहत द्वारका जिले के बिंदापुर थाना क्षेत्र में हत्या की कोशिश के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

9 फरवरी 2025 की रात बिंदापुर इलाके में फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला विद्या को इंदिरा गांधी अस्पताल, द्वारका में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर खून के धब्बे और गोली के टुकड़े मिले। विद्या के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी आदित्य उर्फ आदि ने अपने साथियों के साथ मिलकर विद्या पर गोली चलाई थी, जबकि उसके रिश्तेदारों ने घर पर पथराव किया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए द्वारका जिला पुलिस की टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। 14 फरवरी को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आदित्य उर्फ आदि को द्वारका कोर्ट के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल किया और उसकी निशानदेही पर द्वारका सेक्टर 3 के डीडीए पार्क से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

15 फरवरी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सुनील उर्फ फौजी को द्वारका सेक्टर 3 के डीडीए पार्क से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने आदित्य और उसके परिवार के कहने पर पथराव किया और गोली चलाने की योजना बनाई थी।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को हथियार कहां से मिला था। आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा। शाहदरा जिले की एएटीएस टीम ने वाहन चोरी और अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी पिस्तौल, 8 एमएम का जिंदा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार