दिल्ली के कोहाट एन्क्लेव में बुजुर्ग दंपति की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की नॉर्थ-वेस्ट जिले की टीम ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या के पीछे का मकसद चोरी बताया और आरोपियों के पास से 30,000 रुपये नकद, एक सोने की चूड़ी, हत्या में इस्तेमाल हथौड़ी और दुपट्टा बरामद किया है। साथ ही, एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं।

18 मार्च को कोहाट एन्क्लेव, पीतमपुरा स्थित एक घर से दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां 70 वर्षीय मोहन सिंह और उनकी 71 वर्षीय पत्नी दिलजीत कौर के शव मिले। दोनों शवों की हालत देख कर पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानकर जांच शुरू की।

तफ्तीश में सामने आया कि बुजुर्ग दंपति का देखभाल करने वाला अटेंडेंट गायब था। जांच आगे बढ़ने पर मृतकों के बेटे ने बताया कि पहले उनके माता-पिता की देखभाल रवि नामक युवक करता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसकी जगह कोई और आ रहा था। पुलिस ने जब रवि को हिरासत में लिया तो उसने कबूल किया कि उसने अपने साथी दीपक उर्फ पंकज के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी। दीपक को बुजुर्ग दंपति के घर अटेंडेंट बनाकर भेजा गया और मौका मिलते ही दोनों ने घर में घुसकर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपियों को द्वारका स्थित एक वृद्धाश्रम से धर-दबोचा। तलाशी के दौरान दीपक के पास से देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल लिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है, ताकि इनके अन्य अपराधों का भी पता लगाया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश