मीडिया उद्योग में एआई की क्रांति: प्रो. संजय द्विवेदी

भोपाल। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मीडिया उद्योग में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है। वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान में मीडिया विद्यार्थियों से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि एआई ने न केवल मीडिया की कार्यप्रणाली को सरल बनाया है, बल्कि सामग्री निर्माण, उपभोक्ता डेटा विश्लेषण और पसंद के अनुमान को भी अधिक सटीक बना दिया है।

प्रो. द्विवेदी ने कहा कि एआई संचालित उपकरण कंटेंट क्रिएटर्स का समय और लागत बचा रहे हैं। एल्गोरिदम उपभोक्ताओं की सर्च और ब्राउजिंग आदतों का विश्लेषण कर व्यक्तिगत विज्ञापन तैयार कर रहे हैं। हालांकि, फेक न्यूज, डीपफेक टेक्नोलॉजी और मानव संसाधन विस्थापन जैसी चुनौतियों को समझते हुए हमें इसके सार्थक उपयोग की दिशा में सतर्कता बरतनी होगी।

भारत एआई के बाजार में तेजी से आगे बढ़ रहा है और 2025 तक इसका मूल्य 12 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। इस क्षेत्र में वार्षिक वृद्धि दर 20 से 25 प्रतिशत के आसपास है, जबकि इस साल के अंत तक 30 प्रतिशत अधिक पेशेवर इस क्षेत्र में शामिल हो सकते हैं।

प्रो. द्विवेदी ने कहा कि भारतीय भाषाओं का यह अमृतकाल है, जहां डिजिटल मीडिया में इनकी मांग तेजी से बढ़ रही है। भविष्य में 60 प्रतिशत से अधिक कंटेंट भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा, जिससे क्षेत्रीय मीडिया कंपनियों को वैश्विक पहचान मिलेगी। उन्होंने सरकार से नैतिकता, डेटा सुरक्षा, फेक न्यूज और मीडिया पारदर्शिता के क्षेत्र में ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मीडिया और जनसंचार विभाग की अध्यक्ष डॉ. रजनी मुद्गल ने प्रो. द्विवेदी का स्वागत किया। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक डॉ. प्रियदर्शिनी किरण, गुलशन कुमार, अंजलि गुप्ता और गजाजन खचोरिया भी उपस्थित रहे।

  • Leema

    Related Posts

    रूस-तुर्की जॉब के नाम पर ठगी का खेल खत्म—क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीज़ा गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय फर्जी वीज़ा और जॉब रैकेट का बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो विदेश में नौकरी दिलाने के नाम…

    3 घंटे में स्नैचिंग केस का खुलासा—बुराड़ी पुलिस ने दबोचे शातिर, 6 वारदातों का पर्दाफाश

    दिल्ली के बुराड़ी इलाके में मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छीना गया मोबाइल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस-तुर्की जॉब के नाम पर ठगी का खेल खत्म—क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीज़ा गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 29, 2026
    रूस-तुर्की जॉब के नाम पर ठगी का खेल खत्म—क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीज़ा गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

    3 घंटे में स्नैचिंग केस का खुलासा—बुराड़ी पुलिस ने दबोचे शातिर, 6 वारदातों का पर्दाफाश

    • By Leema
    • April 29, 2026
    3 घंटे में स्नैचिंग केस का खुलासा—बुराड़ी पुलिस ने दबोचे शातिर, 6 वारदातों का पर्दाफाश

    हर शनिवार ‘जन शिकायत कैंप’, राशन गड़बड़ी पर सख्ती—दीपावली तक मुफ्त LPG कनेक्शन का लक्ष्य

    • By Leema
    • April 27, 2026
    हर शनिवार ‘जन शिकायत कैंप’, राशन गड़बड़ी पर सख्ती—दीपावली तक मुफ्त LPG कनेक्शन का लक्ष्य

    दिल्ली में हरियाली का महाअभियान—70 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, ‘मां के नाम’ पेड़ लगाकर बनेगा जनआंदोलन

    • By Leema
    • April 27, 2026
    दिल्ली में हरियाली का महाअभियान—70 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, ‘मां के नाम’ पेड़ लगाकर बनेगा जनआंदोलन

    दिल्ली में भीषण गर्मी से जंग—‘हीट वेव एक्शन प्लान 2026’ हुआ और सख्त, बच्चों-श्रमिकों से लेकर पशु-पक्षियों तक पर फोकस

    • By Leema
    • April 26, 2026
    दिल्ली में भीषण गर्मी से जंग—‘हीट वेव एक्शन प्लान 2026’ हुआ और सख्त, बच्चों-श्रमिकों से लेकर पशु-पक्षियों तक पर फोकस

    ख्याला में नशे के कारोबार पर वार: पुलिस ने 6.54 ग्राम स्मैक के साथ सप्लायर को दबोचा

    • By Leema
    • April 26, 2026
    ख्याला में नशे के कारोबार पर वार: पुलिस ने 6.54 ग्राम स्मैक के साथ सप्लायर को दबोचा