6 करोड़ की संपत्ति हड़पने वाला फरार ठग करमपुरा से गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। 2022 में दर्ज 6 करोड़ की संपत्ति हड़पने और जालसाजी के मामले में फरार चल रहे आरोपी अश्वनी शर्मा को करमपुरा इलाके से दबोच लिया गया है। आरोपी को 2023 में अदालत ने ‘फरार अपराधी’ घोषित कर दिया था।

अश्वनी शर्मा पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रोहिणी सेक्टर-23 की एक महंगी संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उसे अपने नाम करवा लिया। बाद में उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर एक बैंक से 2.35 करोड़ रुपये का लोन भी ले लिया। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार था और लगातार पता बदलता रहा।

क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर करमपुरा में जाल बिछाकर अश्वनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की जानकारी EOW को सौंप दी है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ