जहांगीरपुरी से 5 बांग्लादेशी अवैध नागरिक गिरफ्तार, IMO ऐप से हो रहा था संपर्क

दिल्ली पुलिस के उत्तर-पश्चिम जिले की फॉरेनर्स सेल ने जहांगीरपुरी इलाके से पांच अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी खुद को ट्रांसजेंडर के रूप में प्रस्तुत कर दिल्ली की सड़कों पर भीख मांगने का काम कर रहे थे, जिससे पुलिस और प्रशासन की नजरों से बच सकें।

पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर करीब सात दिन तक इन पर नजर रखी गई। 7 अप्रैल 2025 को जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से इन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया। इनके पास से सात मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें प्रतिबंधित IMO ऐप इंस्टॉल था। इसी ऐप के जरिए ये लोग बांग्लादेश में अपने परिवारों से संपर्क में रहते थे।

पकड़े गए सभी आरोपी ट्रेनों के जरिए दिल्ली पहुंचे थे और देश की सीमाओं को पार करने में एजेंट्स की मदद ली थी। पूछताछ में यह भी सामने आया कि ये लोग पहचान छिपाने के लिए सर्जरी और हार्मोन इंजेक्शन का सहारा लेते थे। सभी आरोपियों को FRRO, आरकेपुरम को सौंप दिया गया है, जहां से इनके देश वापसी की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध घुसपैठ रोकने की दिशा में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ