चाँदनी चौक के लाल मंदिर में महावीर जन्मकल्याणक पर भव्य समारोह

दिल्ली के ऐतिहासिक श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर, चाँदनी चौक में भगवान महावीर स्वामी जी के जन्मकल्याणक महोत्सव पर मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और सद्भावना ओतप्रोत भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की गरिमा तब और बढ़ गई जब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, PWD मंत्री प्रवेश वर्मा और पर्यावरण मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा ने मंदिर पहुंचकर भगवान महावीर के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर पूज्य आचार्य श्री 108 श्रुत सागर जी मुनिराज एवं श्रमणाचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी मुनिराज ससंघ की उपस्थिति में धर्म, करुणा और अहिंसा का संदेश फैलाया गया। भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के निदेशक व निगम पार्षद मनोज कुमार जैन ने पूजा-अर्चना कर मुख्य अतिथियों को भगवान महावीर का चित्र भेंट किया।

कार्यक्रम में लाल मंदिर के अध्यक्ष पुनीत जैन, दिल्ली जैन समाज के अध्यक्ष चक्रेश जैन, भाजपा युवा नेता पंकज जैन सहित कई गणमान्यजनों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी खास बना दिया। यह समारोह न केवल आध्यात्मिकता का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी देता दिखाई दिया।

  • Leema

    Related Posts

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    पितृदोष की चर्चा केवल जन्मकुंडली तक सीमित नहीं है। हस्तरेखा शास्त्र की कुछ परंपराओं में हाथ के पर्वतों और रेखाओं को भी व्यक्ति के जीवन में आने वाली पारिवारिक एवं…

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पूर्वजों को याद करना केवल तस्वीर के सामने दीपक जलाना नहीं, बल्कि उनके दिए संस्कारों को अपने जीवन में उतारना भी है। धार्मिक मान्यता है कि पितरों की स्मृति में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ