प्रतियोगिताओं में भी आगे बढ़ें विद्यार्थी: कुलपति

झांसी। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में अतःविश्वविद्यालयी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस आयोजन में विश्वविद्यालय परिसर के साथ ही संबद्ध महाविद्यालयों के चयनित छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडे ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ अपनी रुचियों के अनुसार प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चाहिए। इससे उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की कई छात्राएं अपनी प्रतिभा के बल पर राजभवन तक पहुंच चुकी हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे न सिर्फ स्वयं सक्रिय भागीदारी करें, बल्कि अपने सहपाठियों को भी प्रेरित करें।

मुख्य अतिथि आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने बाबा साहब को संघर्ष और निर्माण का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा को सामाजिक न्याय का आधार माना था। अब समय है कि हम उनके सपनों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाएं और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने डॉ. अंबेडकर द्वारा संविधान निर्माण में छात्रहितों को प्राथमिकता देने की बात कही और सामाजिक समरसता के वातावरण को बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. मुन्ना तिवारी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. श्रीहरि त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर कई शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे, जिनमें डॉ. विपिन प्रसाद, डॉ. सुधा दीक्षित, डॉ. शैलेन्द्र तिवारी, डॉ. पुनीत श्रीवास्तव, डॉ. द्युति मालिनी, डॉ. राघवेंद्र द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य शामिल रहे।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार