बस्ती में सम्मानित हुए प्रो. संजय द्विवेदी, पूर्व सीएम जगदम्बिका पाल ने किया सम्मानित

भोपाल, 11 अप्रैल। वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और मीडिया शिक्षक प्रो. संजय द्विवेदी को उनके गृहनगर बस्ती (उत्तर प्रदेश) में “बेस्ट ऑफ बस्ती अवार्ड्स” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगदम्बिका पाल के हाथों प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, सपा के पूर्व विधायक राजमणि पांडे, पूर्व विधायक संजय जायसवाल और कार्यक्रम संयोजक भावेश पांडे भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि प्रो. द्विवेदी भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक रह चुके हैं। इसके अलावा वे माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में प्रभारी कुलपति और कुलसचिव के दायित्व भी निभा चुके हैं।

14 वर्षों की सक्रिय पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई प्रमुख समाचार पत्रों में संपादकीय भूमिका निभाई है। अब तक 35 से अधिक पुस्तकों का लेखन कर चुके प्रो. द्विवेदी वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उनका यह सम्मान बस्ती के लोगों के लिए भी गर्व का विषय बना हुआ है।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश