डाबड़ी में अंबेडकर पार्क को मिलेगी नई पहचान, शिक्षा मंत्री सूद ने किया विकास का वादा

नई दिल्ली, 14 अप्रैल। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद ने जनकपुरी स्थित डाबड़ी गोल चक्कर के बीआर अंबेडकर पार्क में पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन बौद्ध समाज संघ द्वारा किया गया था।

श्री सूद ने पार्क की दुर्दशा पर गहरी चिंता जताई और कहा कि अंबेडकर के नाम पर वोट लेने वालों ने कभी उनके विचारों को सम्मान नहीं दिया। उन्होंने घोषणा की कि इस पार्क को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क की तरह विकसित किया जाएगा ताकि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सुंदर व हरित वातावरण मिल सके।

उन्होंने यह भी बताया कि बाबा साहेब की प्रतिमा के पास 20 कंप्यूटरों से युक्त एक आधुनिक लैब बनाई जाएगी, जहां स्थानीय बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह पहल बाबा साहेब के शिक्षा और आत्मनिर्भरता के सपनों को साकार करने की दिशा में कदम होगी।

श्री सूद ने बाबा साहेब को युगपुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने समय का सांचा बदला और देश को समानता, अधिकार और आत्मसम्मान का मार्ग दिखाया।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार