शाहदरा में सक्रिय वाहन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, दो स्कूटी और हथियार बरामद

दिल्ली के शाहदरा जिले की जगतपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर इलाके में हो रही वाहन चोरी की कई घटनाओं पर लगाम लगाने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब एएसआई सत्यपाल रोड नंबर 57 से थाने लौट रहे थे। उन्होंने देखा कि एक युवक भाग रहा है और पीछे से लोग उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि वह स्कूटी चोरी करने की कोशिश कर रहा था। सत्यपाल ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को लोगों की मदद से धर दबोचा।

आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक बटन वाला चाकू मिला। पूछताछ में उसकी पहचान मोहित कुमार (26), निवासी ज्वाला नगर, शाहदरा के रूप में हुई, जो पहले भी आठ मामलों में शामिल रहा है। बाद में मौके पर पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल आसिफ ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से कई गाड़ियां चोरी की हैं।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो स्कूटी बरामद की, जिनकी रिपोर्ट पहले से ही दर्ज थी। एक स्कूटी 31 जनवरी और दूसरी 3 फरवरी को चोरी हुई थी। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शाहदरा जिला पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में जनता में राहत की भावना है और पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    नगरपालिका अध्यक्ष एवं शिक्षा निदेशक के कुशल नेतृत्व में छात्र ~छात्राओं ने रचा इतिहास

    ( 10वीं के उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर असाधारण प्रदर्शन किया छात्रा सुप्रिया लोहानी ने बोर्डपरीक्षा में 500 में से 462…

    दिल्ली में डॉक्टरों की नई फौज तैयार होगी: 108 पीजी, DNB और फेलोशिप सीटों का बड़ा प्रस्ताव

    दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राजधानी के 10 सरकारी मेडिकल संस्थानों में 108 नई पीजी, DNB और फेलोशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नगरपालिका अध्यक्ष एवं शिक्षा निदेशक के कुशल नेतृत्व में छात्र ~छात्राओं ने रचा इतिहास

    • By Leema
    • April 21, 2026
    नगरपालिका अध्यक्ष एवं शिक्षा निदेशक के कुशल नेतृत्व में छात्र ~छात्राओं ने रचा इतिहास

    दिल्ली में डॉक्टरों की नई फौज तैयार होगी: 108 पीजी, DNB और फेलोशिप सीटों का बड़ा प्रस्ताव

    • By Leema
    • April 20, 2026
    दिल्ली में डॉक्टरों की नई फौज तैयार होगी: 108 पीजी, DNB और फेलोशिप सीटों का बड़ा प्रस्ताव

    6 घंटे में सुलझी बुजुर्ग महिला के घर चोरी: नौकरानी गिरफ्तार, 250 ग्राम सोना बरामद

    • By Leema
    • April 20, 2026
    6 घंटे में सुलझी बुजुर्ग महिला के घर चोरी: नौकरानी गिरफ्तार, 250 ग्राम सोना बरामद

    गोल्फ लिंक डकैती का खुलासा: घरेलू नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 20, 2026
    गोल्फ लिंक डकैती का खुलासा: घरेलू नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम