दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन मिलाप’ बना मिसाल, 7 साल का खोया बच्चा 5 घंटे में मां से मिला

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक 7 साल का बच्चा रास्ता भटक गया था, जो अपनी मां के पीछे-पीछे घर से निकला था लेकिन भीड़भाड़ में उसे खो बैठा। घबराया हुआ मासूम जब सदर थाना चौक के पास अकेला बैठा मिला तो एक व्यक्ति ने उसे थाना सदर बाजार पहुंचाया। बच्चा अपनी मां का नाम या पता ठीक से नहीं बता पा रहा था।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सहदेव सिंह तोमर के निर्देशन में एसआई तरुण कुमार, कांस्टेबल विपिन और महिला कांस्टेबल मंजू की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। बच्चे को कस्टडी में लेकर पहले उसे शांत करने के लिए खाने-पीने की चीजें दी गईं, फिर उसकी तस्वीर सोशल मीडिया ग्रुप्स, RWA, MWA और आसपास के थानों में साझा की गई। साथ ही मस्जिदों से अनाउंसमेंट कराए गए।

काउंसलिंग के दौरान बच्चे ने बताया कि उसकी मां मोतीया खान चौक के पास किसी बैग फैक्ट्री में काम करती है। पुलिस टीम ने वहां की फैक्ट्रियों में तलाश शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार बच्चे की मां को ढूंढ निकाला। सत्यापन के बाद बच्चे को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया।

सिर्फ 5 घंटे में बच्चा अपने घर पहुंचा तो परिवार ने दिल्ली पुलिस का आभार जताया। यह घटना दिल्ली पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का बेहतरीन उदाहरण है।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश