गैंगस्टर ‘जनता’ के 8 गुर्गे गिरफ्तार, दिल्ली-हरियाणा में दहशत फैलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर गुरजन्त सिंह उर्फ जनता के आपराधिक नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके आठ शार्प शूटर और सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह हाल ही में दिल्ली के आनंद विहार में हुए फायरिंग और फिरौती के मामले में शामिल था।

पकड़े गए आरोपियों में शूटर्स, हथियार सप्लायर और लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वाले लोग शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से तीन अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, दो देशी कट्टे, 69 जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, ये सभी आरोपी हरियाणा के विभिन्न जिलों से ताल्लुक रखते हैं और गैंग का नेटवर्क अंबाला और पानीपत में सक्रिय था।

8 अप्रैल 2025 को आनंद विहार में एक व्यापारी के घर पर फायरिंग की गई थी। इससे पहले मार्च महीने में उस व्यापारी को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल कर पांच करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। जांच में पता चला कि इस वारदात के पीछे गैंगस्टर जनता का हाथ है जो फिलहाल विदेश से गैंग को ऑपरेट कर रहा था।

मुख्य आरोपी सुमित घांगस की गिरफ्तारी के बाद मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने उसके भाई राहुल घांगस और अन्य साथियों को करनाल, पानीपत और अंबाला से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि जेल में रहते हुए राहुल ने गैंगस्टर जनता के संपर्क में आकर इस नेटवर्क का हिस्सा बना था।

आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए हथियारों की सप्लाई चंडीगढ़ से कर रहे थे और फिर दिल्ली में घटनाओं को अंजाम देकर हरियाणा में छिप जाते थे। पुलिस अब गैंगस्टर जनता के विदेश से ऑपरेट होने वाले नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है।

इस कार्रवाई को डीसीपी क्राइम आदित्य गौतम की निगरानी और एसीपी रमेश लांबा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन व उनकी टीम ने अंजाम दिया। पुलिस की इस बड़ी कामयाबी से दिल्ली-हरियाणा में सक्रिय जनता गैंग के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

  • Leema

    Related Posts

    “बचपन से कानून व शिक्षा का ज्ञान ही बच्चों को अपराध से दूर रखेगा: डीसीपी शाहदरा आर.पी. मीणा”

    श्रमवीर उत्सव 2026 में डीसीपी आर.पी. मीणा ने बच्चों को सही दिशा देने पर दिया जोर दिल्ली, 1 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित…

    भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में डॉ. नीरज जैन के सशक्त कदम

    भारत की प्राचीन पहचान केवल आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि ज्ञान, विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में भी विश्व को दिशा देने वाली रही है। आज उसी परंपरा को आधुनिक युग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    “बचपन से कानून व शिक्षा का ज्ञान ही बच्चों को अपराध से दूर रखेगा: डीसीपी शाहदरा आर.पी. मीणा”

    “बचपन से कानून व शिक्षा का ज्ञान ही बच्चों को अपराध से दूर रखेगा: डीसीपी शाहदरा आर.पी. मीणा”

    भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में डॉ. नीरज जैन के सशक्त कदम

    भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में डॉ. नीरज जैन के सशक्त कदम

    वैश्विक मंच पर भारत का दम—अमेरिका में डॉ. नीरज जैन का प्रभावशाली प्रदर्शन, इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया देश का मान

    वैश्विक मंच पर भारत का दम—अमेरिका में डॉ. नीरज जैन का प्रभावशाली प्रदर्शन, इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया देश का मान

    ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ की भव्य शुरुआत—1400 श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना, आस्था और संस्कृति का संगम

    • By Leema
    • April 30, 2026
    ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ की भव्य शुरुआत—1400 श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना, आस्था और संस्कृति का संगम

    प्राइवेट स्कूलों पर सरकार का सख्त वार—किताबें-ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, गड़बड़ी पर टेकओवर तक की चेतावनी

    • By Leema
    • April 30, 2026
    प्राइवेट स्कूलों पर सरकार का सख्त वार—किताबें-ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, गड़बड़ी पर टेकओवर तक की चेतावनी

    दिल्ली में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद—गोगी गैंग से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल तक जब्त

    • By Leema
    • April 30, 2026
    दिल्ली में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद—गोगी गैंग से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल तक जब्त