गांजा तस्करी मामले में फरार चल रही महिला तस्कर जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लगभग 5 किलो गांजे की तस्करी के मामले में फरार चल रही 52 वर्षीय महिला आरोपी सुशीला उर्फ नोनी को जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया गया है।

महेंद्र पार्क थाने में दर्ज NDPS एक्ट के एक केस में वह लंबे समय से वांछित थी। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट और हाईकोर्ट से उसकी तीन जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी थीं। क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर इंस्पेक्टर संजय कौशिक की टीम ने उसे दबोचा।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला मूल रूप से यूपी के झांसी की रहने वाली है और पिछले 30 वर्षों से शालीमार बाग में रह रही है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के खिलाफ उनकी “जीरो टॉलरेंस” नीति जारी रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं