दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: कुख्यात ‘हैप्पी’ उर्फ जावेद गिरफ्तार, 20 से अधिक मामलों में शामिल

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए कुख्यात अपराधी और दो मामलों में घोषित भगोड़े जावेद उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जावेद, जो खजूरी खास और ज्योति नगर थाने में दर्ज दो हथियारबंद लूट के मामलों में वांछित था, काफी समय से फरार चल रहा था और कोर्ट द्वारा घोषित अपराधी था।

क्राइम ब्रांच की ईआर-II टीम ने तकनीकी और मैन्युअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी को कावाल नगर इलाके से दबोचा। आरोपी पर पहले से ही लूट, झपटमारी, चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े 20 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जावेद के खिलाफ दर्ज पुराने मामलों की लिस्ट बेहद लंबी है, जिनमें खजूरी खास, ज्योति नगर, वेलकम, शाहदरा, करावल नगर, नंद नगरी, जामा मस्जिद और अन्य थानों के केस शामिल हैं। आरोपी पहले भी एक मामले में दोषी करार दिया जा चुका है और अब दो मामलों में कोर्ट द्वारा घोषित भगोड़ा था।

पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है, जिससे इलाके में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ