21 साल बाद “डॉ. डेथ” का साथी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 21 साल से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी और सीरियल किलर “डॉ. डेथ” उर्फ देवेंद्र शर्मा के करीबी राजेंद्र उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के कसिमपुर इलाके से दबोचा गया, जहां वह एक पंप हाउस में चौकीदार बनकर छिपा हुआ था।

राजेंद्र 2004 के सरिता विहार हत्याकांड का घोषित अपराधी था और हत्या, अपहरण व साजिश जैसे गंभीर मामलों में वांछित था। वह “डॉ. डेथ” के साथ मिलकर टैक्सी और ट्रक ड्राइवरों की हत्या करता था और उनके शव मगरमच्छों से भरे नहर में फेंक दिए जाते थे।

चौंकाने वाली बात यह रही कि वह 2007 से 2021 तक जयपुर की जेल में एक फर्जी नाम से उम्रकैद की सजा काटता रहा और असली पहचान छिपाए रहा। रिहा होने के बाद वह दोबारा अलीगढ़ में गुमनाम जिंदगी जीने लगा।

फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस कस्टडी में लिया गया है और उससे जुड़े चार और हत्याकांडों की जांच की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं