“डिजिटल गिरफ्तारी” का डर दिखाकर BSNL रिटायर्ड कर्मी से 14 लाख की ठगी, दो साइबर ठग बाड़मेर से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की नॉर्थ जिले की साइबर टीम ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान के बाड़मेर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ठगों ने खुद को मुंबई साइबर क्राइम का अधिकारी बताकर पीड़ित 57 वर्षीय BSNL रिटायर्ड कर्मचारी कैलाश कुमार मीणा को व्हाट्सऐप वीडियो कॉल पर डराया कि उनका बैंक खाता साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल हो रहा है और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आ रही है। डर के मारे पीड़ित ने ठगों के बताए खाते में ₹14 लाख ट्रांसफर कर दिए।

तकनीकी जांच के दौरान लगभग 100 मोबाइल नंबरों, IMEI, बैंक खातों और डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म जैसे PhonePe, Paytm, Swiggy, Zomato आदि से डाटा खंगाला गया।

बाड़मेर में छापेमारी कर बंशी लाल और प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से प्रेम गिरोह का मुख्य साजिशकर्ता है और साइबर ठगों को फर्जी बैंक अकाउंट मुहैया कराता था।

गिरफ्तार आरोपियों से दो मोबाइल और दो सिम कार्ड बरामद हुए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ