अवैध बांग्लादेशी महिला घुसपैठिए गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की तैयारी शुरू

दिल्ली। साउथ-वेस्ट जिले की ऑपरेशंस सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अवैध बांग्लादेशी महिला घुसपैठियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान डोली बेगम (37) निवासी गांव सुखटेल, जिला गोपालगंज, बांग्लादेश और मोरियम अख्तर (28) निवासी गांव चौधरी गांव, काशीपुर, थाना नारायणगंज, सदर, ढाका, बांग्लादेश के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं वर्ष 2024 से भारत में अवैध रूप से रह रही थीं और रोजगार की तलाश में दिल्ली, बेंगलुरु व मुंबई जैसे बड़े शहरों में घूम रही थीं।

ऑपरेशंस सेल की टीम ने दक्षिण-पश्चिम जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों पर नजर रखने और अपराध को रोकने के लिए विशेष निगरानी अभियान चला रखा था। इसी क्रम में इंस्पेक्टर गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व और एसीपी विजय कुमार की देखरेख में गठित टीम को दिल्ली कैंट इलाके में इन महिलाओं की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ की और उनके दस्तावेजों की जांच की। पूछताछ के दौरान दोनों महिलाएं वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सकीं और अवैध तरीके से बंगांव बॉर्डर और त्रिपुरा राज्य के रास्ते भारत में घुसने की बात कबूल की।

पुलिस ने जब उनके मोबाइल फोन और सोशल मीडिया खातों की जांच की तो उनके छिपाए गए बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र भी बरामद हुए। पूरी जांच और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विदेश क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ), दिल्ली की मदद से दोनों के खिलाफ नया डिपोर्टेशन प्रोसेस शुरू कर दिया गया है।

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अवैध घुसपैठियों के खिलाफ उनका रुख सख्त है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस पूरी तरह सजग और सक्रिय है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन