आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 213.5 ग्राम हेरोइन बरामद

दिल्ली के ईस्ट जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतर्राज्यीय स्तर पर हेरोइन सप्लाई करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 213.5 ग्राम उच्च गुणवत्ता की हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस टीम ने आरोपी को आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा।

जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक के नेतृत्व में और एसीपी ऑपरेशंस पवन कुमार की निगरानी में स्पेशल स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में निगरानी बढ़ाई थी। इसी दौरान 17 जुलाई को सर्विस रोड, आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान आरोपी राहुल को पकड़ा गया। राहुल उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के सुरैरा गांव का रहने वाला है और पहले सब्जी मंडी में आलू बेचने का काम करता था।

पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसने बरामद हेरोइन बरेली से मंगवाई थी और दिल्ली में अलग-अलग ग्राहकों तक पहुंचाने वाला था। वह सार्वजनिक परिवहन के जरिए खुद को आम यात्री दिखाकर इस अवैध कारोबार को अंजाम देता था, ताकि किसी को शक न हो। आरोपी ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वह जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में इस धंधे में उतरा।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है, ताकि हेरोइन सप्लाई करने वाले बड़े तस्करों और ग्राहकों तक पहुंचा जा सके। ईस्ट जिला पुलिस ने साफ कहा है कि इलाके को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी संदिग्ध जानकारी तुरंत पुलिस को दें और इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई में सहयोग करें।

  • Leema

    Related Posts

    प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

    160 विद्यार्थियों एवं 3 संकाय सदस्यों ने अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क, गुरुग्राम में आयोजित इको-ट्रेल शिक्षा एवं जागरूकता भ्रमण में भाग लिया। यह भ्रमण के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय की इन्वायरॉन्मेंट क्लब द्वारा…

    युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)

    (दक्षिण-पूर्व जिले में ट्रैफिक पुलिस द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित) युवा नागरिकों में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संगीत जगत को बड़ा झटका: आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

    • By Leema
    • April 12, 2026
    संगीत जगत को बड़ा झटका: आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

    प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

    • By Leema
    • April 11, 2026
    प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

    युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)

    • By Leema
    • April 11, 2026
    युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)

    दिल्ली में बड़ी वारदात टली: पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, हिप्नोटाइज कर करते थे चोरी

    • By Leema
    • April 11, 2026
    दिल्ली में बड़ी वारदात टली: पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, हिप्नोटाइज कर करते थे चोरी

    दिल्ली में ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़: 6 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 11, 2026
    दिल्ली में ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़: 6 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार

    हाईटेक पुलिसिंग की ओर दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम: 458 अधिकारियों को डिजिटल जांच की विशेष ट्रेनिंग

    • By Leema
    • April 11, 2026
    हाईटेक पुलिसिंग की ओर दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम: 458 अधिकारियों को डिजिटल जांच की विशेष ट्रेनिंग