गोकलपुरी में ज्वेलरी शॉप से चोरी करने वाला गिरफ्तार, सोना-चांदी समेत कीमती सामान बरामद

दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले की गोकलपुरी थाना पुलिस ने ज्वेलरी शॉप में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से करीब 20 ग्राम सोना, 1.65 किलोग्राम चांदी के आभूषण, एक टैबलेट और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

13 जुलाई को गोकलपुरी थाना में एक ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता करन वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी दुकान 12 जुलाई की रात 9 बजे बंद की थी। जब अगले दिन दुकान खोली तो देखा कि छत तोड़कर दुकान में चोरी की गई है और सोना-चांदी के कीमती सामान गायब हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गोकलपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार की अगुवाई में एसआई सावन, हेड कांस्टेबल अनुज और अमित, कांस्टेबल रोहित और हितेश की टीम बनाई गई। एसीपी दीपक चंद्रा के निर्देशन में टीम ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लोकल मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

कड़ी मेहनत और पुख्ता सुरागों के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध को चिन्हित कर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान योगेश कुमार के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 24 साल है और वह गोकलपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी के पास से चोरी किया गया सारा सामान भी बरामद कर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं वह किसी गिरोह से तो नहीं जुड़ा है और इससे पहले उसने कहां-कहां वारदात की हैं।

  • Leema

    Related Posts

    प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

    160 विद्यार्थियों एवं 3 संकाय सदस्यों ने अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क, गुरुग्राम में आयोजित इको-ट्रेल शिक्षा एवं जागरूकता भ्रमण में भाग लिया। यह भ्रमण के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय की इन्वायरॉन्मेंट क्लब द्वारा…

    युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)

    (दक्षिण-पूर्व जिले में ट्रैफिक पुलिस द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित) युवा नागरिकों में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संगीत जगत को बड़ा झटका: आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

    • By Leema
    • April 12, 2026
    संगीत जगत को बड़ा झटका: आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

    प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

    • By Leema
    • April 11, 2026
    प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

    युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)

    • By Leema
    • April 11, 2026
    युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)

    दिल्ली में बड़ी वारदात टली: पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, हिप्नोटाइज कर करते थे चोरी

    • By Leema
    • April 11, 2026
    दिल्ली में बड़ी वारदात टली: पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, हिप्नोटाइज कर करते थे चोरी

    दिल्ली में ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़: 6 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 11, 2026
    दिल्ली में ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़: 6 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार

    हाईटेक पुलिसिंग की ओर दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम: 458 अधिकारियों को डिजिटल जांच की विशेष ट्रेनिंग

    • By Leema
    • April 11, 2026
    हाईटेक पुलिसिंग की ओर दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम: 458 अधिकारियों को डिजिटल जांच की विशेष ट्रेनिंग