1,800 क्वार्टर देसी शराब और टाटा ऐस वाहन समेत दो गिरफ्तार

दिल्ली। नॉर्थ-वेस्ट जिले की भारत नगर और मॉडल टाउन पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को रंगे हाथों दबोच लिया है। पुलिस ने कुल 1,800 क्वार्टर देसी शराब और सप्लाई में इस्तेमाल हो रहा टाटा ऐस वाहन बरामद किया है। दोनों आरोपी पहली बार इस गैरकानूनी धंधे में पकड़े गए हैं। पूछताछ में उन्होंने जल्दी पैसा कमाने के लालच में इस काम को अंजाम देना कबूल किया है।

भारत नगर थाने की टीम ने 19 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे हरियाणा नगर स्थित श्मशान घाट के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध टाटा ऐस वाहन को रोकने की कोशिश की। वाहन चालक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते उसे रोक लिया गया। तलाशी लेने पर गाड़ी से संतरा देसी शराब के 36 कार्टन मिले, जिनमें हर कार्टन में 50 क्वार्टर भरे हुए थे। बरामद बोतलों पर ‘सिर्फ हरियाणा में बिक्री के लिए’ लिखा था और किसी भी तरह का लाइसेंस या परमिट मौजूद नहीं था। पुलिस ने मौके से आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जो कीर्ति नगर के जवाहर कैंप का रहने वाला है।

वहीं दूसरी ओर मॉडल टाउन थाने की टीम ने 20 जुलाई को रतन वाला पार्क के पास गश्त के दौरान महेश नामक युवक को 72 क्वार्टर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। महेश मॉडल टाउन-1 का रहने वाला है और पूछताछ में उसने माना कि वह बिना किसी लाइसेंस के शराब बेचने की फिराक में था।

पुलिस अब दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं ये दोनों किसी बड़े नेटवर्क से तो नहीं जुड़े हुए हैं। नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ