शाहदरा पुलिस ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप लूट का खुलासा कर सोना और ₹2 लाख की रकम की पहचान की

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा जिले में फरिश बाजार थाने की पुलिस टीम ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से सोने की चार कंगन लूटने वाले एक बीएसएफ कांस्टेबल को गिरफ्तार कर सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। आरोपी के कब्जे से दो लूटे गए सोने के कंगन बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बाकी दो कंगनों को बेचकर उसने जो दो लाख रुपये कमाए थे, उस खाते का भी पुलिस ने पता लगा लिया है।

19 जून को फरिश बाजार के छोटा बाजार इलाके में स्थित गुरचरण ज्वेलर्स में एक युवक पिस्तौल जैसी चीज दिखाकर चार सोने के कंगन लूटकर पैदल ही फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही फरिश बाजार थाना पुलिस, तकनीकी निगरानी यूनिट और शाहदरा जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने इंस्पेक्टर अजय करण शर्मा की अगुवाई में एसीपी विजय नगर के निर्देशन में जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी डेटा की बारीकी से जांच की और कॉल डिटेल व इंटरनेट डेटा का विश्लेषण किया। नेटक्रीड से मिली जानकारी के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी मध्यप्रदेश के शिवपुरी का रहने वाला गौरव यादव है, जो बीएसएफ में कांस्टेबल है और फिलहाल पंजाब के फाजिल्का में तैनात था। टीम ने आरोपी के घर शिवपुरी में छापा मारकर उसे धर दबोचा। शुरू में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने लूट की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर उसके घर से दो सोने के कंगन बरामद कर लिए गए।

पूछताछ में गौरव ने बताया कि वह 2023 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था और मई 2025 में ट्रेनिंग पूरी की थी। उसे ऑनलाइन जुए (जुप्पी, लूडो, ड्रीम 11 आदि) की लत लग गई थी, जिसमें उसने मोटी रकम गवां दी। आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने छुट्टी ली और घर लौटते वक्त दिल्ली में इस लूट की योजना बनाई। आरोपी ने दिल्ली से एक खिलौना पिस्तौल खरीदी और ज्वेलरी शॉप में लूट को अंजाम देकर मेरठ, लखनऊ होते हुए अपने गांव भाग गया।

आरोपी ने दो कंगन बेचकर दो लाख रुपये बैंक में जमा कर दिए थे। फिलहाल शाहदरा पुलिस ने उसके खाते की भी पहचान कर ली है और आगे की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक गौरव का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था लेकिन जुए की लत ने उसे अपराधी बना दिया।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि फरिश बाजार लूटकांड का सफल खुलासा कर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि अपराधी चाहे कोई भी हो, कानून से बच नहीं सकता।

  • Leema

    Related Posts

    दरियागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे

    सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की दरियागंज थाना पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को महज 48 घंटे के भीतर सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने न केवल झपटा…

    ‘कैंपस टू मार्केट’ को मिलेगा संस्थागत बल: मंत्री आशीष सूद ने 100 स्टार्टअप्स से किया संवाद, ₹325 करोड़ की नई इन्क्यूबेशन नीति का ऐलान

    नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टिवल 2026 के तहत प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शीर्ष 100 चयनित छात्र स्टार्टअप्स के साथ विशेष संवाद सत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दरियागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे

    • By Leema
    • February 20, 2026
    दरियागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे

    अंतरराज्यीय लुटेरा दिल्ली में गिरफ्तार, कई डकैती और हथियारबंद लूट की वारदातों में था वांछित

    • By Leema
    • February 20, 2026
    अंतरराज्यीय लुटेरा दिल्ली में गिरफ्तार, कई डकैती और हथियारबंद लूट की वारदातों में था वांछित

    ‘कैंपस टू मार्केट’ को मिलेगा संस्थागत बल: मंत्री आशीष सूद ने 100 स्टार्टअप्स से किया संवाद, ₹325 करोड़ की नई इन्क्यूबेशन नीति का ऐलान

    • By Leema
    • February 20, 2026
    ‘कैंपस टू मार्केट’ को मिलेगा संस्थागत बल: मंत्री आशीष सूद ने 100 स्टार्टअप्स से किया संवाद, ₹325 करोड़ की नई इन्क्यूबेशन नीति का ऐलान

    न्यू सीलमपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल व दो मैगज़ीन बरामद

    • By Leema
    • February 20, 2026
    न्यू सीलमपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल व दो मैगज़ीन बरामद

    पोस्टर नहीं, परफॉर्मेंस की राजनीति: एक साल पूरा होने पर CM रेखा गुप्ता का विपक्ष पर तीखा प्रहार

    • By Leema
    • February 20, 2026
    पोस्टर नहीं, परफॉर्मेंस की राजनीति: एक साल पूरा होने पर CM रेखा गुप्ता का विपक्ष पर तीखा प्रहार

    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    • By Leema
    • February 19, 2026
    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त