डाॅ. अखिलेश दास गुप्ता इंस्टीट्यूट में शिक्षक दिवस पर हुआ भव्य समारोह

नई दिल्ली। डाॅ. अखिलेश दास गुप्ता इंस्टीट्यूट आॅफ प्रोफेशनल स्टडीज (ए.डी.जी.आई.पी.एस.) में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर मास कम्यूनिकेशन विभाग, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के प्रो. डाॅ. सर्वेश दत्त त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में संस्थान के डायरेक्टर जनरल प्रो. डाॅ. संजय कुमार, डायरेक्टर काॅर्डिनेशन डाॅ. विजय धीर, डायरेक्टर प्रो. डाॅ. निरंजन भट्टाचार्य, डायरेक्टर फाइनेंस श्री बी.एम.के. गुप्ता, असिस्टेंट डायरेक्टर (एच.आर.) श्रीमती पंखुड़ी अग्रवाल समेत विभागाध्यक्ष, फैकल्टी और स्टाफ बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन माननीय चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास गुप्ता, अध्यक्ष श्री विराज सागर दास, उपाध्यक्ष सुश्री सोनाक्षी दास और श्रीमती देवांषी दास के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि का स्वागत डाॅ. विजय धीर और डाॅ. निरंजन भट्टाचार्य ने मेमेंटो और शॉल भेंट कर किया।

अपने संबोधन में प्रो. त्रिपाठी ने शिक्षकों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा एक सतत प्रक्रिया है जिसमें विद्यार्थी और शिक्षक दोनों साथ मिलकर सीखते हैं। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों के उदय से 170 मिलियन नए रोजगार अवसरों के सृजन की संभावना जताई और शिक्षकों-छात्रों को अपने कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। साथ ही, ए.डी.जी.आई.पी.एस. के प्रबंधन, प्रशासन और फैकल्टी की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से संस्थान निरंतर ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर प्रो. डाॅ. निरंजन भट्टाचार्य ने फैकल्टी के उत्कृष्ट योगदान को रेखांकित करते हुए बताया कि 100 से अधिक शोधपत्र, 18 पेटेंट, इंडस्ट्रियल विजिट और 26 स्टार्ट-अप की उपलब्धियों ने संस्थान को नई पहचान दिलाई है। समारोह में कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन, मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग विभागों की टीम को एन.बी.ए. एक्रिडिटेशन के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, डाॅ. पिंकी नायक को बेस्ट टीचर और डाॅ. प्रतुल अरविंद को बेस्ट रिसर्चर अवार्ड से नवाजा गया।

कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया और पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भर उठा।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन