युवा अपनी ऊर्जा समाज उत्थान में लगाएं : डेलीना खोंगदुप सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार

एन एस एस, के आर एम यू ओरिएंटेशन डे का आयोजन में रही भागीदारी जन सहयोग समिति की रही प्रमुख भागीदारी और मदरलैंड वाँइस दैनिक की रही प्रमुख मीडिया भागीदारी
कार्यक्रम की शोभा कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति से बढ़ गई जिनमें राष्ट्रीय महिला आयोग, भारत सरकार की सदस्य सुश्री डेलीना खोंगदुप; दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति धर्मेश शर्मा; भागीदारी जन सहयोग समिति के अध्यक्ष , यूनिवर्सिटी कुलपति रघुवीर सिंह ,वाइस मदरलैंड वाँइस दैनिक के ब्यूरो चीफ विजय गौड़; सुश्री नीरजा चतुर्वेदी, आर.जे. एयर रेनबो और अविनाश जाली सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

एनएसएस दिवस के अवसर पर के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय द्वारा एनएसएस ओरिएंटेशन डे का आयोजन किया कार्यक्रम में भागीदारी जन सहयोग समिति की प्रमुख भागीदारी रही

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), के.आर. मंगलम
विश्वविद्यालय ने एनएसएस दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में ‘युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में: सेवा से पहले स्वयं’ विषय पर एनएसएस ओरीएंटेशन दिवस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नव नामांकित स्वयंसेवकों का स्वागत करना तथा उनमें “मैं नहीं, तुम” की भावना को जागृत करना था। कार्यक्रम में छात्रों को एनएसएस के उद्देश्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व के पोषण में इसकी भूमिका तथा सामुदायिक भागीदारी के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि सुश्री डेलीना खोंगदुप ने अपने संबोधन में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला, विशेष रूप से लैंगिक समानता और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने में। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा समाज उत्थान में लगाएं और एक समावेशी समाज का निर्माण करें।

अपने अध्यक्षीय भाषण में न्यायमूर्ति धर्मेश शर्मा ने न्याय और ईमानदारी जैसे मूल्यों की बात करते हुए कहा कि NSS युवाओं के लिए नैतिक राष्ट्र निर्माण का मंच है और सच्ची प्रगति निस्वार्थ योगदान से ही संभव है। इसके बाद

विशेष अतिथि विजय गौड़ ब्यूरो चीफ एवं अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति ने अपने उत्तेजिक एवं प्रेरणादायी संबोधन में सामूहिक उत्तरदायित्व और सतत सामुदायिक भागीदारी पर बल दिया। उन्होंने भागीदारी जन सहयोग समिति के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार स्वेच्छा से किए गए प्रयास पर्यावरण और सामाजिक पहलों को गति दे सकते हैं।

अतिथि डॉ0 नीरजा चतुर्वेदी आर जे ने प्रेरक संदेश देते हुए कहा, “अपने स्वर का उपयोग सेवा की भावना फैलाने में करें, हर कहानी आंदोलन की चिंगारी बन सकती है। समाज से निर्भीक होकर जुड़ें और देखें कैसे आपके छोटे-छोटे कदम बड़े परिवर्तन लाते हैं।”

के.आर. मंगलेम विश्वविद्यालय में मोतीलाल नेहरू चेयर पर प्रोफेसर मेहराज उद्दीन मीर ने शिक्षा को सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने के महत्व पर बल दिया।

थॉमस मोंटेरो ने युवाओं द्वारा संचालित सामाजिक नवाचार पर प्रकाश डाला और स्थानीय मुद्दों के समाधान में उनकी सक्रिय भागीदारी के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण रहा जिसमें उत्कृष्ट NSS स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ पुरुष व महिला स्वयंसेवकों को विशेष योगदान हेतु पुरस्कार दिए गए वहीं एनएसएस के पूर्व छात्रों को भी उनके सतत सामाजिक योगदानों के लिए सम्मानित किया गया। नव निर्वाचित नेता—अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और समूह नेताओं—को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया और भविष्य में नेतृत्व की भूमिका निभाने हेतु शुभकामनाएं दी गईं। सभी गणमान्य अतिथियों ने पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई दी और नवनियुक्त NSS टीम को सेवा का संकल्प निष्ठा, उत्साह और विनम्रता के साथ निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन डॉ. नीरज कुमारी, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक, के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। उन्होंने दिन को सफल बनाने में NSS टीम और विशेष रूप से डॉ. सपना राणा और श्री अमित कुमार के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर मीडिया साझीदार इंडिया फर्स्ट रिपोर्ट, मदरलैंड वॉइस , समाचार वार्ता एवं करेंट सेनेरीयो चैनल का भी विशेष आभार व्यक्त किया गया।

  • Leema

    Related Posts

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    हाल ही में आयोजित एक एआई समिट में प्रदर्शित रोबोट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में बुधवार को Tilak Marg Police Station में एक औपचारिक शिकायत…

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 18 फरवरी 2026:दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़े स्तर पर चलाए जा रहे फर्जी कमेटी घोटाले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी चंदरदीप चमोली उर्फ ‘मास्टर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    • By Leema
    • February 18, 2026
    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    • By Leema
    • February 18, 2026
    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    • By Leema
    • February 18, 2026
    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया