शाहदरा में स्नैचिंग गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो बदमाश गिरफ्तार, तीन मोबाइल और स्कूटी बरामद

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से तीन चोरी के मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद हुई है। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने एक दर्जन से अधिक मामलों की गुत्थी सुलझाने की दिशा में अहम सुराग जुटाए हैं।

घटना 24 मई 2025 की है, जब शिकायतकर्ता अंजार अंसारी (27), निवासी गौतम पुरी, न्यू उस्मानपुर, अपने कॉलेज से डीडीए पार्क की ओर जा रहे थे। तभी स्कूटी पर सवार दो बदमाश पीछे से आए और पीछे बैठे आरोपी ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर शास्त्री पार्क थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई।

इंस्पेक्टर मंजीत तोमर, SHO शास्त्री पार्क के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सुरागों के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहरुख (31), निवासी न्यू सीलमपुर, और नाज़िम (26), निवासी जे-Block झुग्गी, न्यू सीलमपुर, के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन चोरी के मोबाइल फोन मिले और उनकी निशानदेही पर स्कूटी नंबर DL5SDF9052 भी बरामद की गई, जिसका इस्तेमाल अपराध में किया गया था।

पुलिस पूछताछ में दोनों ने वारदात की बात कबूल की और यह भी बताया कि वे अन्य मामलों में भी शामिल रहे हैं। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी नाज़िम पहले भी तीन लूट के मामलों में शामिल रह चुका है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है ताकि इनसे जुड़े अन्य मामलों का भी पर्दाफाश किया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश