घंटे में ‘स्ट्रीट शील्ड’ का असर, शाहदरा पुलिस ने शातिर लुटेरा-झपटमार दबोचा


शाहदरा जिले की ASB सेल ने थाना एमएस पार्क की क्रैक टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए महज़ 24 घंटे के भीतर एक शातिर लुटेरा-झपटमार को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई सुजुकी एक्सेस स्कूटी और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं।

12 दिसंबर को थाना एमएस पार्क में मोबाइल स्नैचिंग की सूचना मिलते ही पुलिस ने “स्ट्रीट शील्ड” नाम से विशेष अभियान शुरू किया। घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच में सामने आया कि आरोपी नीली स्कूटी पर आया था और जीटी रोड की ओर फरार हो गया। पहचान छुपाने के लिए स्कूटी के नंबर का एक अंक ढका गया था, लेकिन तकनीकी विश्लेषण से पुलिस ने पूरा नंबर ट्रेस कर लिया।

जांच में स्कूटी जाफराबाद निवासी एक महिला के नाम पर पंजीकृत मिली, जिसने बताया कि उसका इस्तेमाल उसके पिता रोज अली कर रहे थे। इसके बाद आरोपी रोज अली को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने वारदात में शामिल होने की बात कबूल की और खुलासा हुआ कि उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में पहले से छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस लूटे गए मोबाइल की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

शाहदरा पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं। आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार