चोरी के वाहनों का बड़ा रैकेट बेनकाब: बच्चों से चोरी कराता था शातिर, 3 गाड़ियां बरामद

शाहदरा जिले के जगतपुरी थाना पुलिस ने चोरी के वाहनों के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो चोरी की गाड़ियों को खरीदकर उनके पार्ट्स बेचने का काम करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन चोरी के वाहन, तीन हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट और अन्य नंबर प्लेट बरामद किए हैं।

जांच के दौरान पहले दो नाबालिगों को पकड़ा गया था, जिन्होंने खुलासा किया कि वे चोरी की गाड़ियां जावेद नाम के शख्स को बेचते थे। इसके बाद पुलिस ने जावेद पर नजर रखी और उसकी लोकेशन मिलने पर उसे दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बच्चों का इस्तेमाल कर दोपहिया वाहन चोरी करवाता था और बाद में उन्हें खोलकर उनके पुर्जे बेच देता था।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी जावेद पहले भी 28 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है और लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय था। उसकी गिरफ्तारी से कई वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।

बरामद वाहनों में अलग-अलग इलाकों से चोरी की गई स्कूटी और बाइक शामिल हैं, जिनके साथ उनकी नंबर प्लेट भी बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन प्लान: रियल-टाइम स्टडी से अब हर स्रोत की होगी पहचान

    दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। पर्यावरण मंत्री Manjinder Singh Sirsa ने रियल-टाइम सोर्स अपॉर्शनमेंट स्टडी को जल्द शुरू करने…

    एनकाउंटर के बाद कुख्यात गैंगस्टर दबोचा: टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां टिल्लू ताजपुरिया गैंग के एक खतरनाक सदस्य को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान रॉबिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोरी के वाहनों का बड़ा रैकेट बेनकाब: बच्चों से चोरी कराता था शातिर, 3 गाड़ियां बरामद

    • By Leema
    • April 22, 2026
    चोरी के वाहनों का बड़ा रैकेट बेनकाब: बच्चों से चोरी कराता था शातिर, 3 गाड़ियां बरामद

    दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन प्लान: रियल-टाइम स्टडी से अब हर स्रोत की होगी पहचान

    • By Leema
    • April 22, 2026
    दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन प्लान: रियल-टाइम स्टडी से अब हर स्रोत की होगी पहचान

    एनकाउंटर के बाद कुख्यात गैंगस्टर दबोचा: टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 22, 2026
    एनकाउंटर के बाद कुख्यात गैंगस्टर दबोचा: टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

    18 देशों के प्रतिनिधियों ने किया दिल्ली विधानसभा का दौरा, अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कानून निर्माण का महत्व

    • By Leema
    • April 21, 2026
    18 देशों के प्रतिनिधियों ने किया दिल्ली विधानसभा का दौरा, अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कानून निर्माण का महत्व

    नंद नगरी में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई: 5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 21, 2026
    नंद नगरी में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई: 5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    नगरपालिका अध्यक्ष एवं शिक्षा निदेशक के कुशल नेतृत्व में छात्र ~छात्राओं ने रचा इतिहास

    • By Leema
    • April 21, 2026
    नगरपालिका अध्यक्ष एवं शिक्षा निदेशक के कुशल नेतृत्व में छात्र ~छात्राओं ने रचा इतिहास