प्रकाश लाल जी की स्मृति में 17वां स्मृति दिवस समारोह आयोजित, योग साधकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारतीय योग संस्थान, जिला लक्ष्मी नगर द्वारा संस्थान के वरिष्ठ योग साधक एवं प्रेरणास्रोत रहे स्वर्गीय प्रकाश लाल जी की स्मृति में 17वें स्मृति दिवस समारोह का भावपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों एवं पदाधिकारियों ने भाग लेकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में जिला संरक्षक सतपाल राणा, जिला प्रधान दिनेश अत्रे, जिला मंत्री स्वामी चरण दिवाकर सहित अनेक योग शिष्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, समारोह का शुभारंभ सुषमा राजीव द्वारा प्रस्तुत मधुर सरस्वती वंदना से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इसके उपरांत योग साधकों ने विभिन्न योगासनों एवं सूक्ष्म क्रियाओं का सुंदर प्रदर्शन किया। रेणु ने सूक्ष्म क्रियाओं का प्रदर्शन किया, जबकि कोमल ने ताड़ासन एवं त्रिकोणासन का अभ्यास कराया। चांदनी ने कोणासन एवं उष्ट्रासन का प्रदर्शन किया। मीनू जैन ने शशांकासन का प्रदर्शन करने के साथ-साथ स्वर्गीय प्रकाश लाल जी के जीवन, उनके व्यक्तित्व, योग के प्रति समर्पण तथा संस्थान में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं अनुराधा ने गत्यात्मक अभ्यास तथा पूनम ने मर्कटासन का प्रदर्शन कर उपस्थित साधकों को योग के महत्व से अवगत कराया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय प्रकाश लाल जी का योग के क्षेत्र में योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उनके द्वारा दिए गए संस्कार, सेवा और योग साधना का संदेश आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी योग शिष्यों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समारोह में बड़ी संख्या में योग साधक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी