ANC की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा ले जाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त, एक गिरफ्तार

उत्तर जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने जमीनी खुफिया सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक बूटलेगर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 64 कार्टन अवैध शराब जब्त की गई है, जो हरियाणा में सप्लाई के लिए लाई जा रही थी। आरोपी शराब की इस खेप को टोयोटा कोरोला एल्टिस कार में लेकर जा रहा था, जिसे बुराड़ी नाला रोड के पास पुलिस टीम ने पकड़ लिया।

दरअसल, ANC/North District की टीम को देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध कार के जरिए शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआई जगबीर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने बुराड़ी इलाके में जाल बिछाया और रात करीब 12:45 बजे कार को रोक लिया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें विभिन्न ब्रांड्स की 2,940 क्वार्टर बोतलें और 60 फुल बोतलें मिलीं, जिन पर “हरियाणा में बिक्री हेतु” लिखा था।

गिरफ्तार युवक की पहचान सादिक (20), निवासी शामली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे जॉनी नाम के एक व्यक्ति ने शराब की तस्करी के बदले अच्छी कमाई का लालच दिया था। सादिक हर महीने 15-20 बार ये खेप दिल्ली लाता था और इसके बदले में उसे ₹20,000/- मिलते थे। पकड़ी गई गाड़ी भी उसने एक पुरानी गाड़ियों की कंपनी से खरीदी थी।

पुलिस अब मुख्य सप्लायर की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, जो फिलहाल फरार है। जांच जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस अवैध नेटवर्क के अन्य सदस्यों को भी पकड़ा जाएगा।

उत्तर जिला पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने अवैध शराब तस्करों की कमर तोड़ दी है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व