CAG रिपोर्ट में खुलासा: केजरीवाल सरकार की शराब नीति से ₹2,026 करोड़ का घोटाला

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने CAG रिपोर्ट के खुलासों को लेकर केजरीवाल सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट से स्पष्ट है कि दिल्ली की शराब नीति के जरिए केजरीवाल सरकार ने अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने के लिए भ्रष्टाचार किया और सरकारी खजाने को ₹2,026 करोड़ का भारी नुकसान पहुंचाया।

गुप्ता ने आरोप लगाया कि इस नीति को बिना कैबिनेट और उपराज्यपाल की मंजूरी के लागू किया गया, जो सीधे तौर पर संविधान का उल्लंघन है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सरकार ने विशेषज्ञों की सिफारिशों को पूरी तरह नजरअंदाज किया और शराब नीति को मनमाने तरीके से तैयार किया।

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि वित्तीय घाटे में चल रही कंपनियों को लाइसेंस दिए गए, COVID-19 के नाम पर करीबियों को ₹144 करोड़ की रियायतें दी गईं, और कई विक्रेताओं द्वारा लाइसेंस सरेंडर करने के बावजूद नए टेंडर नहीं जारी किए गए, जिससे ₹890 करोड़ का नुकसान हुआ।

गुप्ता ने आरोप लगाया कि यह घोटाला केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश थी, जिसमें पार्टी नेताओं को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने मांग की कि केजरीवाल इस घोटाले की जिम्मेदारी लें और जनता को जवाब दें कि विशेषज्ञों की सलाह को क्यों नजरअंदाज किया गया।

“यह रिपोर्ट केजरीवाल सरकार की कथित ईमानदारी की पोल खोलती है,” विजेंद्र गुप्ता ने कहा। उन्होंने केजरीवाल से ₹2,026 करोड़ के नुकसान पर सफाई देने और इस्तीफे की मांग की।

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद