रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा के साथ प्रस्तुत श्री कृष्ण की बाल लीलाओं एवं सुंदर रास मंडल ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।अटेरना सेवाकेंद्र की संचालिकाराजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बाला बहन जी ने श्री कृष्ण समान एवं श्री नारायण जैसा बनने के लिए दिव्यगुणों को ( सर्वगुण सम्पन्न, सोलह कलाँ सम्पूर्ण, सम्पूर्ण निर्विकारी, मर्यादा पुरुषोत्तम, डबल अहिंसक) धारण करने की प्रेरणा दी । नाहरी सेवाकेन्द्र की संचालिका छाया बहन ( प्रिया) जी ने सबको यही संदेश दिया कि आसुरी मुखोटों को ना पहन कर श्री कृष्ण जी जैसा अपना मुखड़ा बनाना चाहिए ।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी गीता बहन ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जन्माष्टमी की झांकी हमें केवल श्री कृष्ण के जीवन को देखने का अवसर नहीं देती, बल्कि स्वयं के भीतर झांकने और अपनी कमियों को समाप्त करने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण की बाल लीलाओं में छिपे आध्यात्मिक संदेश को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। ज्ञान रूपी मक्खन से जीवन को श्रेष्ठ एवं स्वस्थ संस्कारों से भर सकते हैं। बांसुरी की मधुर धुन हमें अपनी वाणी को मधुर बनाने की प्रेरणा देती है, जबकि रास मंडल हमें एक-दूसरे के साथ प्रेम, सद्भाव और श्रेष्ठ संस्कारों की रास मिलाना सिखाता है।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा श्री कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिसे सभी ने खूब सराहा। सेवा केंद्र को सुंदर झांकियों एवं आध्यात्मिक सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था।

कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी मोनिका बहन ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर ब्रह्माकुमारी प्रिया बहन, ज्योति बहन एवं ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी को माखन मिश्री का भोग खिलाएं उपस्थित सभी लोगों ने झांकियों का आनंद लेते हुए श्री कृष्ण के साथ महारास किया दिव्य गुणों को अपने जीवन में धारण करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि आदरणीय भ्राता डॉ.एस पी.जून ( अध्यक्ष- डॉ डे फाउंडेशन)ने ज्ञान के माध्यम से आए जीवन में आए परिवर्तन के अनुभव को सबके साथ साँझा किया और श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सबको शुभकामनाएँ दी । विशिष्ट अतिथि डॉ.नरेंद्र दत्त ( अध्यक्ष- दिल्ली प्रदेश आर्यावर्त सर्व ब्राह्मण) ने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को अपनाते हुए अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाने की शुभ कामनाए दी । श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर
बीके राजेंद्र भाई जी श्री कृष्ण जी के साथ अपना अलौकिक जन्मदिन भी बड़े हर्षोल्लास से मनाया और सभी ने मिलकर महारास भी किया ।

  • Related Posts

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    पितृदोष की चर्चा केवल जन्मकुंडली तक सीमित नहीं है। हस्तरेखा शास्त्र की कुछ परंपराओं में हाथ के पर्वतों और रेखाओं को भी व्यक्ति के जीवन में आने वाली पारिवारिक एवं…

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पूर्वजों को याद करना केवल तस्वीर के सामने दीपक जलाना नहीं, बल्कि उनके दिए संस्कारों को अपने जीवन में उतारना भी है। धार्मिक मान्यता है कि पितरों की स्मृति में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स