स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (साउथ वेस्टर्न रेंज) ने कुख्यात मंजीत महल गैंग के सक्रिय सदस्य एवं ₹20,000 के इनामी बदमाश लोकेश उर्फ सूर्या को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से एक रिवॉल्वर, छह जिंदा कारतूस, एक टोयोटा ग्लैंजा कार तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

स्पेशल सेल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और राजस्थान के भिवाड़ी थाने में दर्ज अपहरण एवं डकैती के मामले में उसकी गिरफ्तारी पर ₹20,000 का इनाम घोषित था। वह लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था।

विश्वसनीय खुफिया सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर मनेंदर सिंह के नेतृत्व तथा एसीपी पूरन चंद पंत के पर्यवेक्षण में स्पेशल सेल की टीम ने 11-12 जुलाई की रात गुरुग्राम के सेक्टर-29 में जाल बिछाया। 12 जुलाई की सुबह लगभग 7 बजे सेक्टर-29 मार्केट से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर उसकी कार से एक लोडेड रिवॉल्वर और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में स्पेशल सेल थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार 33 वर्षीय लोकेश उर्फ सूर्या मूल रूप से हरियाणा के चरखी दादरी का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के नजफगढ़ स्थित गोपाल नगर में रह रहा था। उसने दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई की और वर्ष 2014 से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, डकैती, लूट, अपहरण और आर्म्स एक्ट सहित 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जांच में सामने आया है कि आरोपी वर्ष 2019 में विकासपुरी में कारोबारी अमित कोचर की हत्या, कापसहेड़ा में प्रतिद्वंद्वी गैंग के सदस्य नरेश राणा की हत्या तथा राजस्थान के भिवाड़ी में अपहरण और लूट जैसी संगीन वारदातों में भी शामिल रहा है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि लोकेश उर्फ सूर्या की गिरफ्तारी से दिल्ली-एनसीआर में गैंग द्वारा की जाने वाली कई संभावित गंभीर आपराधिक वारदातों पर रोक लगी है। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ कर रही रही है

  • Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ