Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

नई दिल्ली, 9 मई 2026 – Doctors XI ने 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 के रोमांचक फाइनल में Ministry of Civil Aviation XI (MOCA XI) को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबला सीडब्ल्यूजी क्रिकेट ग्राउंड, अक्षरधाम, नई दिल्ली में खेला गया। यह टूर्नामेंट अमावस्या फाउंडेशन और इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया था।

मैच से पहले टॉस समारोह NGT के न्यायिक सदस्य जस्टिस अरुण त्यागी, विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद और डॉ. ए. सेंथिल वेल द्वारा कराया गया। इस अवसर पर APTEL के न्यायिक सदस्य वीरेंद्र भट्ट भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Doctors XI के कप्तान राहुल लाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में MOCA XI की टीम 5 विकेट पर 176 रन ही बना सकी।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ Doctors XI ने 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी जस्टिस कृष्ण कुमार लाहोटी, जस्टिस सुधीर अग्रवाल और DCP आर.पी. मीणा द्वारा प्रदान की गई।

अतिथियों ने खिलाड़ियों की खेल भावना और अनुशासन की सराहना की और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी