DTC की आर्थिक रफ्तार तेज़, मासिक आय ₹93.96 करोड़ पहुंची — महिलाओं की पिंक टिकट योजना और विशेष हायर से बढ़ी कमाई

दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अपनी आय और प्रदर्शन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है। पिछले वर्षों के घाटे से उबरते हुए DTC ने अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच औसत मासिक आय ₹93.96 करोड़ तक पहुंचा दी है, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के औसत ₹68.54 करोड़ की तुलना में बड़ी छलांग मानी जा रही है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व और दिल्ली सरकार की सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की नीतियों की सफलता को दर्शाती है।

DTC के टिकट राजस्व में भी भारी वृद्धि दर्ज की गई है। अप्रैल–अक्टूबर 2025 के बीच टिकट आय ₹220.33 करोड़ रही। वहीं, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा की पिंक टिकट योजना के तहत निगम को ₹235.56 करोड़ की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिसने महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और रोजगार व शिक्षा तक आसान पहुंच को मजबूत किया है।

स्पेशल हायर कैटेगरी में आय ₹63.40 करोड़ तक पहुंची है, जबकि पासों की बिक्री से ₹36.38 करोड़ प्राप्त हुए हैं। स्क्रैप बिक्री, ब्याज, विज्ञापन शुल्क, किराया, पेनल्टी आदि को मिलाकर विविध आय ₹102.04 करोड़ रही। कुल मिलाकर, अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच DTC ने ₹658 करोड़ की आय दर्ज की है, जो वित्तीय स्थिरता की दिशा में एक मजबूत कदम है।

दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि ये आंकड़े बताते हैं कि सरकार की निरंतर कोशिशें दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को मजबूत दिशा दे रही हैं। पारदर्शी कामकाज और बढ़ती आय यह सुनिश्चित करती है कि DTC सुरक्षित, भरोसेमंद और किफायती यात्रा सभी नागरिकों तक पहुंचाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार DTC को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर मोबिलिटी सिस्टम के लिए निरंतर सहयोग देती रहेगी।

बेहतर वित्तीय प्रदर्शन के साथ DTC ने एक बार फिर साबित किया है कि वह दिल्ली के परिवहन तंत्र की रीढ़ है। निगम का लक्ष्य सेवाओं में और सुधार लाना, यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना और जनता के संसाधनों का ईमानदारी से उपयोग सुनिश्चित करना है, ताकि दिल्लीवासी हर दिन सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा कर सकें।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन