IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक सोच और किसानों की भागीदारी से ही ‘विकसित भारत’ का सपना साकार होगा।

नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कृषि वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि Indian Agricultural Research Institute ने देश को हरित क्रांति से लेकर आधुनिक कृषि तकनीकों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इस दौरान उन्होंने “Improved Crop Varieties for Food, Nutrition and Livelihood Security” और “Precision Floriculture and Landscape Design” जैसी महत्वपूर्ण प्रकाशनों का विमोचन भी किया।

सीएम ने कहा कि आज खेती तेजी से बदल रही है और प्रिसिजन फार्मिंग, क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर और AI आधारित तकनीकें इसे ज्यादा प्रभावी और टिकाऊ बना रही हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए पेड़ लगाने, वर्टिकल गार्डनिंग, जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने की अपील की। साथ ही पीपल, नीम, बरगद और आम जैसे देशी पेड़ों को प्राथमिकता देने की बात कही।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में पहली बार करीब 4200 हेक्टेयर रिज क्षेत्र को अधिसूचित किया गया है, जिससे ग्रीन कवर बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने संस्थान के साथ मिलकर मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने, शहरी हरियाली बढ़ाने और वैज्ञानिक तरीके से पौधारोपण करने की दिशा में काम करने की बात कही।

इस मौके पर मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने भी कहा कि ‘ग्रीन दिल्ली’ से ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य किसानों, वैज्ञानिकों और सरकार के साझा प्रयासों से ही पूरा होगा। उन्होंने पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने, ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की जरूरत पर जोर दिया।

कार्यक्रम में नरेन्द्र मोदी के विजन का जिक्र करते हुए कहा गया कि मजबूत कृषि व्यवस्था ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान बनेगी। समारोह में कृषि वैज्ञानिकों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लिया, जहां नई तकनीकों और कृषि नवाचारों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’