IAS केंद्रीय एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, एस. कृष्णन बने अध्यक्ष

नई दिल्ली में 26 जुलाई 2025 को IAS केंद्रीय एसोसिएशन की आम सभा बैठक संपन्न हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी समिति के गठन की घोषणा की गई। इस बार तमिलनाडु कैडर के 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी एस. कृष्णन को अध्यक्ष चुना गया है। एस. कृष्णन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में IAS समुदाय से सिस्टम में अपनी महत्ता को सक्रिय रूप से प्रदर्शित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अधिकारियों का मार्गदर्शन, सेवा का सकारात्मक कार्य सार्वजनिक क्षेत्र में प्रोजेक्ट करना और राज्य एसोसिएशनों के साथ साझेदारी को मजबूत करना वक्त की ज़रूरत है।

18 सदस्यीय कार्यकारिणी में देशभर के अनुभवी और प्रतिष्ठित IAS अधिकारी शामिल हैं। त्रिपुरा कैडर के 1992 बैच के श्रीराम तरणिकांति को उपाध्यक्ष-1 चुना गया है, जो वर्तमान में मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) के निदेशक पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने विभिन्न राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों में तीन दशकों से उत्कृष्ट प्रशासनिक नेतृत्व और ईमानदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया है। वहीं AGMUT कैडर के 1996 बैच के अधिकारी ए. अनबरासु उपाध्यक्ष-2 बनाए गए हैं। अनबरासु इस समय दिल्ली सरकार में प्रधान सचिव हैं और मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, अंडमान-निकोबार व पुडुचेरी जैसे क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

कार्यकारिणी में सचिव की जिम्मेदारी 2005 बैच के Kunal को दी गई है, जो Union Territories कैडर से आते हैं। कोषाध्यक्ष का पद उत्तर प्रदेश कैडर की 2009 बैच की अधिकारी अदिति सिंह को सौंपा गया है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना जैसे क्षेत्रों में अपनी सक्रियता और समर्पण से अलग पहचान बनाई है। हाल ही में उनका चयन केंद्र में संयुक्त सचिव स्तर के पद के लिए भी हुआ है, जो उनकी प्रशासनिक क्षमता को दर्शाता है।

2009 बैच के असम-मेघालय कैडर के चिन्मय गोटमारे को संयुक्त सचिव-1 बनाया गया है। उन्हें भारत सरकार में संयुक्त सचिव या समकक्ष पद पर नियुक्ति के लिए भी चयनित किया गया है। वहीं शेलेश नवाल (महाराष्ट्र, 2010 बैच) को संयुक्त सचिव-2 चुना गया है। रिटायर्ड सदस्यों में संजय बंधोपाध्याय (1988) और संजय भूसरेड्डी (1989) को शामिल किया गया है। संजय भूसरेड्डी को हाल ही में भारत सरकार में सचिव या समकक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए पैनल में रखा गया है।

गुजरात कैडर की 1995 बैच की अधिकारी डी. थारा भी नई कार्यकारिणी में शामिल हैं। उनके पास भू-राजस्व प्रबंधन और जिला प्रशासन का गहन अनुभव है। उन्होंने खेड़ा और अहमदाबाद में कलेक्टर और अहमदाबाद नगर निगम में डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर के रूप में सेवाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ कैडर के 2004 बैच के आर. प्रसन्ना ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे महत्त्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएं दी हैं। हाल ही में उन्हें गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर केंद्र में प्रतिनियुक्त किया गया है।

कार्यकारिणी में हिमाचल प्रदेश कैडर से रोहन चंद ठाकुर और मानसी सहाय ठाकुर भी सदस्य बनाए गए हैं। मानसी सहाय ठाकुर पुणे के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियर हैं और निजी क्षेत्र में कार्य के बाद 2009 में IAS में शामिल हुई थीं। शाह फैसल, जो 2010 में सिविल सेवा परीक्षा में टॉप करने वाले पहले कश्मीरी बने थे, इस समय संस्कृति मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी हैं। उत्तराखंड कैडर के नवीन अग्रवाल (2013 बैच) को भी नई टीम में जगह दी गई है।

अध्यक्ष कृष्णन ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का बेहतर इस्तेमाल कर प्रशासनिक उपलब्धियों को उजागर करने और जनता में सेवा के प्रति विश्वास को मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर उद्देश्यपूर्ण कार्य करने की अपील की ताकि IAS समुदाय की भूमिका को और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद