IITF 2025: हॉल 6 में ‘गौका’ गुड़ और देसी घी की बढ़ी मांग—प्रदूषण के बीच लोग चुन रहे हेल्दी विकल्प

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2025 में हॉल नंबर 6 का एक स्टॉल इस समय लोगों की भीड़ और चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। वजह है—यहाँ मिलने वाला पूरी तरह ऑर्गेनिक तरीके से तैयार किया गया गुड़, जिसका ब्रांड नाम है “गौका” (Gauca)।
‘गौका’ नाम अपने आप में देसीपन और पवित्रता का एहसास कराता है—क्योंकि यह प्रेरित है गाय से, जो भारतीय परंपरा में पवित्रता और स्वास्थ्य का प्रतीक मानी जाती है।

स्टॉल पर तैयार हो रहा गुड़ ऑर्गेनिक शुगरकेन यानी प्राकृतिक गन्ने से बनाया जाता है, और खास बात यह है कि इसमें एक भी केमिकल या प्रिज़र्वेटिव नहीं मिलाया जाता। पूरी प्रक्रिया को इतना हाइजेनिक और साफ-सुथरा रखा गया है कि आगंतुक खुद अपने हाथों से बनी इस प्राकृतिक मिठास को देखते ही खरीदने पर मजबूर हो जाते हैं।

यही नहीं, स्टॉल पर मिलने वाला शुद्ध देसी गाय का घी भी लोगों की खास पसंद बना हुआ है। इसकी खुशबू, स्वाद और गुणवत्ता भीड़ को लगातार अपनी ओर खींच रही है।
गुड़ और घी की जोड़ी यहाँ लोगों के बीच “देसी हेल्थ कॉम्बो” के रूप में खूब पसंद की जा रही है।

स्टॉल पर इतनी भीड़ है कि लोग ‘गौका’ गुड़ की खासियत—उसकी पवित्रता, स्वाद और देसी सुगंध—की तारीफ करते नहीं थक रहे। फेयर के बीच यह स्टॉल एक हेल्दी और नेचुरल लाइफस्टाइल का मजबूत संदेश भी दे रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी