IPO और शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 36 लाख की ठगी, दो जालसाजों को किया गिरफ्तार

दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर पुलिस ने IPO और शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जयपुर, राजस्थान के रहने वाले प्रशांत जांगिड़ (25) और प्रद्युम्न सिंह चौहान (26) के रूप में हुई है।

शिकायतकर्ता सैमुअल थॉमस, जो पालम गांव दिल्ली के निवासी हैं, ने बताया कि उन्हें अक्टूबर-नवंबर 2023 में व्हाट्सएप पर एक ‘स्पेशल ट्रेनिंग कैंप’ का मैसेज मिला जिसमें ट्रेडिंग टिप्स दिए जा रहे थे। इस ग्रुप से जुड़ने के बाद उन्हें “डेजर्ट ईगल ट्रेडिंग कंपनी”, “धन सिक्योरिटीज”, “एंगल ट्रेडिंग कंपनी” और “SMCLE ट्रेडिंग कंपनी” जैसे एप्स डाउनलोड करने को कहा गया। शुरुआत में मुनाफा दिखाकर उनका विश्वास जीता गया, लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो कोई राशि नहीं मिली। इस तरह कुल ₹36.48 लाख की ठगी की गई।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने शेल कंपनियों के नाम से म्यूल अकाउंट खुलवाए थे और वहीं से रकम को कई अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता था। एक बड़ी कड़ी “PK एंटरप्राइज” नाम की कंपनी के खाते से जुड़ी मिली, जिसमें अकेले ₹6 करोड़ से ज्यादा की रकम का लेनदेन हुआ था।

तकनीकी निगरानी और डिजिटल सबूतों के आधार पर पुलिस ने मोहाली (पंजाब) से प्रशांत और आगरा (यूपी) से प्रद्युम्न को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से तीन मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और कई डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं। अब तक इनके नेटवर्क से जुड़ी 10-15 शेल कंपनियां और 25 म्यूल बैंक खातों का खुलासा हो चुका है।

पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। मामला अभी जांच के अधीन है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन