YouTube कर्मचारी” बनकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाला कुख्यात ठग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक ऐसे साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो खुद को “यूट्यूब कर्मचारी राहुल शर्मा” बताकर लोगों को ब्लैकमेल करता था। आरोपी साहिद, जो राजस्थान के भरतपुर जिले का निवासी है, वॉट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए लोगों के निजी वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें धमकाता था। इतना ही नहीं, वह कभी-कभी खुद को “दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार” भी बताकर ठगी करता था।

पुलिस के मुताबिक, साहिद ने इस “स्ट्रिंग ऑपरेशन” के तहत सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये वसूले। 2022 में उसने एक व्यक्ति को इसी तरह ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था, लेकिन साहिद लंबे समय से फरार था।

साइबर सेल की एक विशेष टीम ने तकनीकी निगरानी और जमीनी स्तर पर सुराग जुटाकर साहिद की लोकेशन ट्रैक की और हरियाणा के यमुनानगर से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह 2022 में एक साइबर गैंग से जुड़ा था, जिसका सरगना माजिद नाम का व्यक्ति था। इस गिरोह का नेटवर्क पूरे देश में फैला था और यह सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जाल में फंसाता था।

पुलिस ने साहिद को कोर्ट में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके और ठगी की गई रकम बरामद की जा सके। साइबर सेल ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और ऐसे किसी भी ब्लैकमेलिंग कॉल या मैसेज की तुरंत शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन