अंतरराज्यीय ऑटो चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, चार कारें बरामद

दिल्ली: क्राइम ब्रांच की एआरएससी टीम ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो कुख्यात ऑटो चोर और दो चोरी की गाड़ियाँ खरीदने वाले शामिल हैं। गिरोह के कब्जे से दिल्ली और कोलकाता से चार लग्जरी कारें बरामद की गई हैं। ये सभी आरोपी अब तक 45 से अधिक वाहन चोरी के मामलों में शामिल पाए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ सत्यम् बाजपेई और जानी उर्फ तानी दिल्ली-एनसीआर में ऑटो चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, अभिषेक पर उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी केस दर्ज है। इनके साथ पकड़े गए इरफान उर्फ पिंटू और नौशाद उर्फ राजू चोरी की कारें खरीदकर कोलकाता समेत अन्य शहरों में सप्लाई करते थे।

पूरे ऑपरेशन को इंस्पेक्टर मंगेश त्यागी और रॉबिन त्यागी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम को शाहदरा के रोहताश नगर इलाके में अभिषेक की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कार चोरी के तरीके, चोरी की कारों की खरीद-फरोख्त और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया।

बरामद वाहनों में मारुति बलेनो, किया सेल्टोस, मारुति स्विफ्ट और होंडा डब्ल्यूआरवी शामिल हैं। चार अलग-अलग थानों में दर्ज चोरी के मामलों को इन गिरफ्तारियों से सुलझा लिया गया है।

इस कामयाबी को क्राइम ब्रांच ने संगठित प्रयास, तकनीकी निगरानी और तेज एक्शन का परिणाम बताया है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन