उत्तरी दिल्ली में छीनाझपटी पर बड़ी कार्रवाई, छह शातिर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उत्तरी जिले की टीमों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार शातिर स्नैचर और दो चोरी का माल खरीदने वाले रिसीवर शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चार सोने की चेन और दो चोरी की दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई से कुल आठ मामलों को सुलझा लिया है, जिनमें छीनाझपटी और मोटर व्हीकल चोरी के केस शामिल हैं।

इन वारदातों में शामिल आरोपी बेहद शातिर हैं और पहले भी दर्जनों मामलों में लिप्त रहे हैं। जांच में सामने आया कि ये सभी आरोपी नशे की लत के चलते अपराध की दुनिया में उतरे। ये सोने की चेन पहनने वाले लोगों को टारगेट करते थे और चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम देते थे।

सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में जाल बिछाकर सभी को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में से कई पहले से हत्या की कोशिश, लूट, आर्म्स एक्ट और चोरी के मामलों में वांछित थे।

दिल्ली पुलिस की इस तेज़ कार्रवाई से इलाके में दहशत फैला रहे स्नैचर्स पर बड़ा लगाम लगा है। पुलिस की सतर्कता और निगरानी ने इन लगातार हो रही वारदातों पर विराम लगाया है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन