एटीएम में मदद के बहाने 98 हजार की ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की नॉर्थ जिले की बुराड़ी थाना टीम ने चालाकी से एटीएम में कैश जमा कराने के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिर ठगों को धर दबोचा है, जो मदद करने का झांसा देकर लोगों से लाखों की ठगी कर चुके हैं। इनके कब्जे से 75 हजार रुपये नकद और अलग-अलग बैंकों के 30 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।

मामला 15 जुलाई का है जब एक व्यक्ति से तीन अज्ञात लोगों ने एटीएम में पैसे जमा कराने के नाम पर 98 हजार रुपये ठग लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज की गई और जांच एसआई शुभम को सौंपी गई। पुलिस टीम ने एटीएम बूथ के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी धर्मेंद्र को चिह्नित किया। धर्मेंद्र की मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने कई जगह छापे मारे और आखिरकार उसे बदरपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में धर्मेंद्र ने खुलासा किया कि यह ठगी उसने अपने दो साथियों साहेब कुमार साहनी और टुनटुन महतो के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों को भी उसी कमरे से गिरफ्तार कर लिया जहां वे किराये पर रहते थे।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीनों बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले हैं और दिल्ली में ई-रिक्शा चलाने और मजदूरी करने का काम करते थे। कम आमदनी से तंग आकर इन्होंने लोगों को एटीएम में कैश जमा कराने में मदद करने के बहाने ठगना शुरू किया। ये एटीएम बूथ के आसपास मंडराते रहते थे और मौका पाते ही कार्ड बदलने या मशीन से पैसा निकाल कर फरार हो जाते थे।

ठगी के दिन आरोपियों ने शिकायतकर्ता को भरोसे में लिया, फिर मशीन में नोट डालने के दौरान चार नोटों को मोड़ दिया ताकि मशीन उन्हें बाहर कर दे। इसके बाद उन्होंने पीड़ित को कहा कि वो बैंक काउंटर से नोट बदल ले, इसी बीच बाकी रकम मशीन से निकालकर फरार हो गए।

गिरफ्तार टुनटुन महतो पहले भी इसी तरह की चार वारदातों में शामिल रह चुका है और पिछले सात साल से इस तरह के अपराध करता आ रहा है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के पिछले रिकॉर्ड और बाकी पीड़ितों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एटीएम में किसी भी अनजान व्यक्ति की मदद न लें और किसी भी धोखाधड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

  • Leema

    Related Posts

    प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

    160 विद्यार्थियों एवं 3 संकाय सदस्यों ने अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क, गुरुग्राम में आयोजित इको-ट्रेल शिक्षा एवं जागरूकता भ्रमण में भाग लिया। यह भ्रमण के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय की इन्वायरॉन्मेंट क्लब द्वारा…

    युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)

    (दक्षिण-पूर्व जिले में ट्रैफिक पुलिस द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित) युवा नागरिकों में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संगीत जगत को बड़ा झटका: आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

    • By Leema
    • April 12, 2026
    संगीत जगत को बड़ा झटका: आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

    प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

    • By Leema
    • April 11, 2026
    प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

    युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)

    • By Leema
    • April 11, 2026
    युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)

    दिल्ली में बड़ी वारदात टली: पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, हिप्नोटाइज कर करते थे चोरी

    • By Leema
    • April 11, 2026
    दिल्ली में बड़ी वारदात टली: पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, हिप्नोटाइज कर करते थे चोरी

    दिल्ली में ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़: 6 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 11, 2026
    दिल्ली में ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़: 6 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार

    हाईटेक पुलिसिंग की ओर दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम: 458 अधिकारियों को डिजिटल जांच की विशेष ट्रेनिंग

    • By Leema
    • April 11, 2026
    हाईटेक पुलिसिंग की ओर दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम: 458 अधिकारियों को डिजिटल जांच की विशेष ट्रेनिंग