एयरो सिटी में नशा विरोधी मुहिम तेज, दिल्ली पुलिस ने होटल सुरक्षा अधिकारियों को किया जागरूक

दिल्ली को नशामुक्त बनाने के सरकार के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली पुलिस ने एयरो सिटी के 11 प्रमुख होटलों के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसरों के साथ एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। यह सेशन नशा तस्करी और इससे जुड़े खतरों पर केंद्रित था।

क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के इंस्पेक्टर राकेश दुहान द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में दिल्ली में चल रही ड्रग्स की स्थिति, सामान्यत: प्रयोग होने वाले नशीले पदार्थों, और उनके आपूर्ति स्रोत राज्यों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा, नशे के शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों पर भी गहराई से चर्चा की गई।

इस अवसर पर दिल्ली पुलिस द्वारा विकसित ‘मानस पोर्टल (1933)’ का भी प्रदर्शन किया गया, जो नशे से जुड़ी सूचनाओं को गोपनीय रूप से साझा करने का एक प्रभावी माध्यम है। अधिकारियों को इसकी खासियतों से अवगत कराया गया, जिसमें सूचनाकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखने पर विशेष जोर दिया गया।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सुरक्षा सलाहकार श. अभिरूप बनर्जी (से.नि. एसीपी) समेत कई अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस की इस पहल की सराहना की और भरोसा जताया कि इस तरह की साझेदारियां एयरो सिटी को नशा मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

दिल्ली पुलिस ने दोहराया कि “नशामुक्त दिल्ली” का सपना साकार करने के लिए सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी लगातार चलाए जाएंगे।

  • Leema

    Related Posts

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश