ऑटो-लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार, 8 चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद

दिल्ली पुलिस की उत्तरी जिला क्राइम टीम ने सदर बाजार इलाके से सक्रिय एक इंटरस्टेट ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश किया है। थाना सदर बाजार के अधीन पीपी आहता-किदारा की टीम ने तकनीकी सहायता और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर की गई कार्रवाई में गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सात मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई, जिनमें से कई गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर तक छेड़े गए थे। पुलिस की इस कार्रवाई से दिल्ली के अलग-अलग थानों में दर्ज छह वाहन चोरी के मामलों का समाधान हो गया है।

मामले की शुरुआत तब हुई जब सदर बाजार थाने में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की शिकायतें दर्ज होने लगीं। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी घटनास्थल तक पहुंचने के लिए ओला कैब बुक करते थे ताकि किसी पर शक न हो। चोरी की गई गाड़ियों को ये शाहजहांपुर और बरेली (उत्तर प्रदेश) के कबाड़ी बाजार में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे कई CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और एक मोबाइल नंबर के जरिए आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया। यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी की घटनाओं से पहले और बाद में लोन ी, गाज़ियाबाद और यूपी के शाहजहांपुर व बरेली में छिपते थे। पुलिस की टीम ने लगातार दबिश देकर आखिरकार 26 सितंबर को लोनी, गाज़ियाबाद से दोनों आरोपियों फैज़ (20) और फैज़ान (26) को दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपी पेशे से बढ़ई हैं लेकिन शराब और नशे की लत ने उन्हें अपराध की राह पर धकेल दिया। उन्होंने पूछताछ में कई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं को भी कबूल किया। पुलिस ने अब तक आठ चोरी की गई दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं, जिनमें से कुछ को काटकर कबाड़ी को बेचने की तैयारी की जा रही थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह का नेटवर्क बड़ा है और अन्य सहयोगियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। बरामद गाड़ियों में से कुछ पर इंजिन और चेसिस नंबर बदल दिए गए हैं, जिससे साफ है कि यह एक संगठित गैंग है।

इस कामयाबी से सदर बाजार, करावल नगर, फर्श बाजार और प्रसाद नगर सहित कई थानों में दर्ज मामलों को सुलझा लिया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और बाकी चोरी की गाड़ियों की बरामदगी में जुटी है।

  • Leema

    Related Posts

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश