करोल बाग में सफाई अभियान को मिला बढ़ावा, दिल्ली स्कूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन ने निगम कर्मचारियों को सौंपे पाँच हाथ-रिक्शे

नई दिल्ली।
करोल बाग क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए दिल्ली स्कूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन ने बड़ा कदम उठाया है। एसोसिएशन की ओर से दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को पाँच हाथ-रिक्शे भेंट किए गए। यह कार्यक्रम दिल्ली नगर निगम की डेम्स कमेटी के अध्यक्ष श्री संदीप कपूर की मौजूदगी में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन ने निगम कर्मचारियों का स्वागत किया और क्षेत्र की स्वच्छता में उनके निरंतर योगदान की सराहना की। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान श्री गुरमीत सिंह, उप प्रधान श्री जगजीत शाह, महासचिव श्री राजेश अरोड़ा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। नगर निगम की ओर से चीफ इंस्पेक्टर राजेश, इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र, असिस्टेंट इंस्पेक्टर राजेश एवं सफाई कर्मचारी भी मौजूद थे।

इस अवसर पर डेम्स कमेटी के अध्यक्ष संदीप कपूर ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की इस पहल के लिए एसोसिएशन का धन्यवाद किया। उन्होंने क्षेत्र के दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की कि सड़क पर कूड़ा न फेंकें। कूड़े को निगम के टिप्पर में डालने या थैली में भरकर दुकान के पास सुरक्षित रखने की सलाह दी, ताकि निगम की टीम नियमित सफाई के दौरान उसे आसानी से उठा सके।

उन्होंने सफाई कर्मचारियों को भी प्रेरित करते हुए क्षेत्र को और अधिक स्वच्छ एवं सुचारु बनाए रखने का आवाहन किया।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी