फेयर 2025 में बिहार की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प ने बटोरी खूब सराहना

नई दिल्ली।
44वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2025 में इस बार फोकस स्टेट बिहार अपनी कला, संस्कृति और विरासत को एक नए अंदाज़ में पेश कर रहा है। पवेलियन में पहुंचने वाले लोगों का सबसे पहले स्वागत होता है मधुबनी की रंगों से भरी दीवारों और कलाकारों की लाइव पेंटिंग से, जो हर किसी को अपनी तरफ खींच रही है।
यहाँ बिहार के लोक कलाकार न सिर्फ अपनी मधुबनी पेंटिंग्स, बल्कि हस्तनिर्मित मिट्टी के शिल्प, लकड़ी के बर्तन, पिपरही आर्ट, सिक्की क्राफ्ट और कई पारंपरिक हस्तशिल्प बनाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
सबसे ज़्यादा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है बिहार का लोक-सांस्कृतिक मंच, जहाँ कलाकार रोज़ फगुआ गीत, भोजपूरी लोकगीत और मिथिला क्षेत्र के पारंपरिक नृत्य प्रस्तुति दे रहे हैं।

दर्शक जहां लाइव आर्टवर्क को हाथों-हाथ खरीद रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में लोग इन प्रस्तुतियों को देखने के लिए रुक रहे हैं।

हर उम्र के लोग—बच्चे, युवा, परिवार—सब बिहार के इस सांस्कृतिक प्रस्तुतिकरण से बेहद प्रभावित नज़र आ रहे हैं।
बिहार पवेलियन की यह कोशिश है कि लोग न सिर्फ खरीदारी करें बल्कि बिहार की जड़ों, परंपराओं और कारीगरों की मेहनत से सीधा जुड़ाव महसूस करें। फेयर में आने वाले भारतीय और विदेशी पर्यटक बिहार की कला और संस्कृति को ‘ग्लोबल स्टेज’ पर देखने का अनुभव लेते दिखाई दे रहे हैं

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश