करोल बाग में सफाई अभियान को मिला बढ़ावा, दिल्ली स्कूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन ने निगम कर्मचारियों को सौंपे पाँच हाथ-रिक्शे

नई दिल्ली।
करोल बाग क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए दिल्ली स्कूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन ने बड़ा कदम उठाया है। एसोसिएशन की ओर से दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को पाँच हाथ-रिक्शे भेंट किए गए। यह कार्यक्रम दिल्ली नगर निगम की डेम्स कमेटी के अध्यक्ष श्री संदीप कपूर की मौजूदगी में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन ने निगम कर्मचारियों का स्वागत किया और क्षेत्र की स्वच्छता में उनके निरंतर योगदान की सराहना की। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान श्री गुरमीत सिंह, उप प्रधान श्री जगजीत शाह, महासचिव श्री राजेश अरोड़ा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। नगर निगम की ओर से चीफ इंस्पेक्टर राजेशइंस्पेक्टर सुभाष चंद्रअसिस्टेंट इंस्पेक्टर राजेश एवं सफाई कर्मचारी भी मौजूद थे।

इस अवसर पर डेम्स कमेटी के अध्यक्ष संदीप कपूर ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की इस पहल के लिए एसोसिएशन का धन्यवाद किया। उन्होंने क्षेत्र के दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की कि सड़क पर कूड़ा न फेंकें। कूड़े को निगम के टिप्पर में डालने या थैली में भरकर दुकान के पास सुरक्षित रखने की सलाह दी, ताकि निगम की टीम नियमित सफाई के दौरान उसे आसानी से उठा सके।

उन्होंने सफाई कर्मचारियों को भी प्रेरित करते हुए क्षेत्र को और अधिक स्वच्छ एवं सुचारु बनाए रखने का आवाहन किया।

  • Leema

    Related Posts

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 सिर्फ खेल का उत्सव नहीं रही, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंतता का भी बेहतरीन प्रदर्शन साबित हुई। टूर्नामेंट के दौरान हर…

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – Doctors XI ने 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 के रोमांचक फाइनल में Ministry of Civil Aviation XI (MOCA XI) को हराकर खिताब अपने नाम कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति