कश्मीरी पंडितों की वापसी से ही धारा 370 का लाभ: वीजेपी

नई दिल्ली। धारा 370 को हटाने का सही लाभ तभी मिलेगा जब कश्मीर से विस्थापित कश्मीरी पंडितों को वापस बुलाकर उनकी जमीनें लौटाई जाएं। यह बयान वीर जनशक्ति पार्टी (वीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मणीन्द्र जैन ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दिया। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

दिल्ली प्रदेश के सदस्य पवन शर्मा ने एमडीसी के 80 प्रतिशत बच्चों में कमजोर दृष्टि की समस्या को गंभीर बताते हुए इसके समाधान की मांग की। उन्होंने कहा, “देश का भविष्य इन बच्चों के हाथों में है, अगर उनकी नजर ही कमजोर होगी तो देश का भविष्य कैसे मजबूत होगा?”

डॉ. जैन ने जाति आधारित आरक्षण को खत्म कर इसे गरीबी के आधार पर लागू करने की वकालत की। उन्होंने कहा, “देश के हर नागरिक को स्वावलंबी और समृद्ध बनाने का हमारा लक्ष्य है। हमारी पार्टी का उद्देश्य ‘जीओ और जीने दो’ के सिद्धांत पर आधारित है।”

डॉ. जैन ने देश की राजनीति में गिरते स्तर पर चिंता जताते हुए कहा कि राजनीति में युवाओं और योग्य लोगों की भागीदारी से ही इस माहौल में सुधार हो सकता है। उन्होंने इस अवसर पर पार्टी का संकल्प पत्र भी जारी किया, जिसमें स्लोगन दिया गया है: “करने कराने के लिए कटिबद्ध है, एवं वचनबद्ध है।”

डॉ. जैन ने गांव-गांव में छोटे उद्योगों को स्थापित करने की योजना पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “जब युवाओं को रोजगार मिलेगा, तभी देश प्रगति करेगा। हमारा मकसद केवल देश की प्रगति और सनातन धर्म की रक्षा है।”

वीजेपी के नेताओं ने इस अवसर पर एक स्वर में कहा कि पार्टी का कोई राजनीतिक बैर नहीं है, बल्कि देशहित और समाज कल्याण उनकी प्राथमिकता है। प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ सदस्य धरणोन्द्र कुमार जैन, महेंद्र तुरखिया, सुकृति जैन, विशन सिंह, एच.एन. शर्मा, विपिन गुप्ता, आर.के. त्रिवेदी, सुदेश जैन, प्रदुमन जैन, पवन शर्मा, पुष्पेंद्र मलिक और डॉ. इन्दु जैन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस कार्यक्रम ने पार्टी के उद्देश्यों और योजनाओं को मजबूती से पेश करते हुए आगामी राजनीतिक परिदृश्य में नई उम्मीदें जगाई हैं।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार