किरोड़ीमल कॉलेज में आम्बेडकर सभागार का लोकार्पण, मंत्री बोले—“शिक्षा और आत्मनिर्भरता ही वंचित वर्ग की सबसे बड़ी ताकत”

नई दिल्ली, 07 नवंबर 2025

दिल्ली सरकार के एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण मंत्री श्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में डॉ. भीमराव आम्बेडकर के नाम पर बने नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह दिन इसलिए भी विशेष है क्योंकि बाबा साहेब ने इसी दिन अपनी औपचारिक शिक्षा की शुरुआत की थी। ऐसे शुभ अवसर पर शिक्षा के इस केंद्र में आम्बेडकर सभागार का उद्घाटन भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा, जहाँ वे न केवल शिक्षा प्राप्त करेंगी बल्कि बाबा साहेब के विचारों और संघर्षों को गहराई से समझ पाएँगी।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने हमेशा “नेशन फर्स्ट” की भावना को सर्वोपरि रखा। देश के बँटवारे के समय उनके सामने कई विकल्प थे, लेकिन उन्होंने भारत में रहकर संविधान निर्माण का दायित्व संभाला और पूरे देश को समानता, अधिकार और न्याय की नींव प्रदान की। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब ने हमें केवल अधिकारों का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और भागीदारी का भी संदेश दिया। समाज में समरसता तभी संभव है जब हर वर्ग की समान भागीदारी सुनिश्चित हो, और आज विभिन्न समुदायों की शासन तथा संस्थागत भागीदारी बढ़ना इसी सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का प्रमाण है।

श्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार गरीब और वंचित वर्ग को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर लगातार काम कर रही है। इस वर्ष बाबा साहेब की जयंती को दिल्ली सरकार ने पहली बार इतने भव्य स्तर पर आयोजित किया और इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। साथ ही, मंत्रालय पहली बार 26 नवंबर को संविधान दिवस बड़े पैमाने पर मनाने जा रहा है, जिसके तहत स्कूलों और कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।

मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, समाज कल्याण और एससी/एसटी कल्याण से जुड़े बजट में लगभग 70 फीसदी की वृद्धि की है। वंचित वर्ग के छात्रों के लिए बंद पड़े हॉस्टलों को दोबारा शुरू करने के साथ-साथ नए हॉस्टलों के निर्माण की योजना पर भी तेजी से काम हो रहा है। गरीब और वंचित समाज को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए डीएसएफडीसी का पुनर्गठन भी किया जा रहा है, जिससे ज़्यादा लोगों तक सहायता पहुँच सके।

कार्यक्रम में प्रो. बलराम पाणी, प्रो. गजेंद्र सिंह, प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी, प्रो. वसुबेन त्रिवेदी, प्रो. दिनेश खट्टर, डॉ. विक्रम सिंह चौधरी, डॉ. लीना देवी, डॉ. रूपेश कुमार चौहान, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार निम और डॉ. गौरव पंवार समेत अनेक शिक्षाविद, सम्मानित नागरिक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार