कुख्यात ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, दो चोरी की स्कूटी बरामद

द्वारका जिला पुलिस की एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक कुख्यात ऑटो-लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान परवेश पुत्र मुकेश कुमार, निवासी रघुवीर एन्क्लेव, नजफगढ़, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो चोरी की स्कूटी बरामद की हैं। इस गिरफ्तारी के साथ ही दो मोटर व्हीकल थेफ्ट (MVT) मामलों का खुलासा हो गया है।

जानकारी के अनुसार, द्वारका जिले में सड़क अपराधों और वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही थी। पुलिस टीम ने हाल ही में हुई चोरी की घटनाओं का बारीकी से विश्लेषण किया, साथ ही CCTV फुटेज खंगाले गए और मुखबिरों से मिली सूचना पर नजफगढ़ इलाके में निगरानी बढ़ाई गई।

10 अगस्त 2025 को इंस्पेक्टर मनीष यादव (इंचार्ज AATS) की टीम, एसीपी ऑप्स रामअवतार के पर्यवेक्षण में, हेड कांस्टेबल और अन्य स्टाफ के साथ फिर्नी रोड, होली क्रॉस स्कूल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को बिना हेलमेट स्कूटी चलाते देखा। जब पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क टीम ने उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। वाहन की जांच करने पर पता चला कि स्कूटी चोरी की है। आगे की पूछताछ और तकनीकी जांच के बाद आरोपी की निशानदेही पर एक और चोरी की स्कूटी बरामद की गई।

आरोपी परवेश पहले डिलीवरी बॉय का काम करता था, लेकिन पैसों की तंगी के चलते उसने वाहन चोरी का रास्ता अपना लिया। पुलिस ने दोनों चोरी की स्कूटी जब्त कर ली हैं और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बरामद वाहन जिन मामलों से जुड़े हैं, उनमें मोहान गार्डन और तिलक नगर थाने में दर्ज एफआईआर शामिल हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों की कड़ियां जोड़ने की कोशिश कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन