कोर्ट से फरार चल रहे घोषित अपराधी को करोल बाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के करोल बाग थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने लंबे समय से कोर्ट की कार्रवाई से बचते फिर रहे एक घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुमित कुमार के खिलाफ चेक बाउंस मामले (NI Act की धारा 138) में अदालत द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था और उसे फरार घोषित किया गया था।

पुलिस की टीम ने तकनीकी और मैनुअल निगरानी के जरिए सुमित कुमार पर पैनी नजर बनाए रखी। गुप्त सूचना मिलने पर 22 जून 2025 को करोल बाग के बापा नगर स्थित उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी को 2019 के एक कोर्ट केस (नंबर 12354/2019) में एम.एस. नेहा गोयल, जेएमएफसी (एनआई एक्ट-02), तीस हजारी कोर्ट द्वारा फरार घोषित किया गया था।

इस ऑपरेशन को इंस्पेक्टर साकेत कुमार (SHO करोल बाग) के नेतृत्व और एसीपी आशीष कुमार की देखरेख में अंजाम दिया गया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कानून की प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Leema

    Related Posts

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश